{"_id":"60d2335c8ebc3e7f510f0aa4","slug":"sport-kurukshetra-news-knl740568197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी ओलंपिक में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी ओलंपिक में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों का महाकुंभ ओलंपिक इस बार जापान के टोक्यो में होने जा रहा है। इस महाकुंभ में देश की महिला और पुरुष भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें 9 महिला और 2 पुरुष हॉकी टीम में शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रदेश की नौ महिला खिलाड़ियों में शाहाबाद की 3 बेटियां रानी रामपाल, नवजोत व नवनीत शामिल है तथा पुरुष हॉकी टीम में कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र पालड़ का भी चयन हुआ है। यह खिलाड़ी निश्चित ही भारत के लिए अपना सराहनीय व बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम में शाहाबाद की तीन बेटियों के अलावा नेहा, मोनिका, शर्मिला, निशा, सविता पूनिया, उदिता शामिल रहेंगी और लगातार दूसरी बार ओलंपिक जाने वाली टीम की कप्तानी रानी रामपाल करेंगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र कुमार पालड़ व सोनीपत के सुमित का चयन भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है।
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि कोविड के दौरान भी टीम नियमों व अनुशासन में रहकर लगातार अभ्यास कर रही है। पिछले वर्ष कोविड के कारण ओलंपिक खेल रद्द हो गए थे और इस एक वर्ष का भरपूर फायदा टीम ने उठाया है और प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है। उन्होंने कहा कि उनका यह पसीना व्यर्थ नहीं जाएगा और निश्चित तौर पर गोल्ड जीतकर लौटेगी।
लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलने जा रही नवजोत कौर ने कहा कि पूरी टीम हौसले के साथ लबरेज है और यही टीम की जीत की निशानी है। भारतीय हॉकी टीम मजबूत चट्टान की तरह इन खेलों में उतरेगी और आशातीत परिणाम लेकर आएगी। इस समय प्रत्येक खिलाड़ी का ध्यान अभ्यास पर है और टीम का प्रत्येक खिलाड़ी ओलंपिक में अपना बेहतर प्रदर्शन करेगा और स्वर्ण जीतकर लौटेगा। यह खुशी की बात है कि टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी रानी रामपाल कर रही है और इसका पूरा लाभ टीम को मिलेगा।
विज्ञापन
महिला हॉकी टीम में चयनित शाहाबाद की नवनीत कौर ने कहा कि टीम का टारगेट ओलंपिक में गोल्ड जीतना है और इस सपने का साकार करने के लिए टीम के खिलाड़ी डटकर मेहनत कर रहे हैं। नवनीत ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में स्वर्ण जीकर इतिहास लिखेगी।
कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र पालड़ को रियो ओलंपिक 2016 के बाद अब दूसरी बार टोक्यो जापान ओलंपिक 2021 का टिकट मिला है। पालड का चयन भारतीय हॉकी टीम के लिए किया गया है। एक छोटे से किसान मलखान सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार पालड़ ने अथक मेहनत और लगन से पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा के बल पर कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने 6 साल की उम्र से ही अपने हॉकी जीवन की शुरुआत की। पालडके बड़े भाई नरेंद्र कुमार भी हॉकी के अच्छे खिलाड़ी हैं। पालड़ ने वर्ष 2004 में हॉकी को हाथ में पकड़ा और हॉकी की एबीसी सीखना शुरू की। महज 6 साल में अथक मेहनत और लगन से पालड़ ने मई 2010 में राई में स्कूल नेशनल 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर पालड़ का वर्ष 2011 में जूनियर नेशनल गेम के लिए हरियाणा की टीम में चयन हुआ। पुणे में हुई इस जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए सुरेंद्र पालड़ ने शानदार प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता को जीतकर हरियाणा ने पिछले 50 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में शानदार खेल तकनीक के बलबूते पर ही सुरेंद्र कुमार पालड़ को इसी टूर्नामेंट के दौरान भारतीय हॉकी शिविर के लिए चयनित किया।