फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   some people are not respecting constituitional govt, & punjabi cm : rajkumar

सांसद राजकुमार सैनी ने कहा, असैंवधानिक लोगों को संवैंधानिक सरकार और पंजाबी सीएम पसंद नहीं

Sun, 11 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 11 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

सांसद राजकुमार सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र आवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में बोले कि पुलिस गरीब आदमी को न्याय दिलाने का भी सशक्त माध्यम है। कुछ लोग देश और प्रदेश की संवैधानिक सरकार और पंजाबी मुख्यमंत्री को पचा नहीं पा रहे परिणामस्वरूप बयानबाजी कर आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है। अब से पहले हमने पांच पांच जाट मुख्यमंत्रीयों को झेला है जो जिसकी लाठी उसकी भैंस की तर्ज पर काम करते हैं। मनोहर लाल खट्टर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं इन लोगों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। जब हमने स्वीकार किया था अब ये लोग स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, हर व्यक्ति को न्याय उनकी प्राथमिकता है। सांसद ने कहा कि मैंने अपनी सेलरी के विषय में बात कही थी कि सातवें वेतन आयोग से अंतर पैदा हो जाएगा। आज जो अंतर है वो ज्यादा है आगे  और बढ़ेगा।  सांसद ने कहा कि देश के नब्बे प्रतिशत लोग जो गैर सुरक्षित क्षेत्र में कार्यरत है उनका सातवां वेतन आयोग कहां चला गया। ये मेरे अपने विचार थे । सांसद ने स्पष्ठ कहा कि वे किसी कर्मचारी के विरोधी नहीं है कुछ लोग इसे राजनैतिक मुद्दा बना रहे जो गलत है। मेरा भाव था कि इतने पैसे में तो दस आदमियों के घर की रोजी रोटी चल सकती है। संासद ने कहा कि वे जाट आरक्षण के पक्ष मेें है पर जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग से के 27 प्रतिशत में से आरक्षण देने के खि।लाफ है। सांसद ने कहा कि 28 नवंबर को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्यतिथि पर दिल्ली के रामलीला मैदान में देश कई राज्यों से ओबीसी समाज के लोग पहुचेंगे और एकजुटता का परिचय देगें। इस अवसर पर आशु बिशनगढ़, राजेन्द्र सैनी, जगन्नाथ हरियापूर, रवि सैनी, मास्टर महिन्द्र सिंह, अमरजीत सिहं प्रधान, बलकार गोलन, अशोक गुर्जर ढांड सहित अनेक भाजपा नेता व वर्कर उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

अपने बड़े बोल के कारण चर्चाओं में रहने वाले सांसद राजकुमार सैनी शनिवार को बैकफुट पर नजर आए। हाल ही में चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई टिप्पणी और सरकार की रेटिंग को लेकर आलोचना झेल रहे सांसद ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कर्मचारियों को सॉरी बोली। बल्कि साथ ही कहा कि वे हरियाणा पुलिस का दिल से सम्मान करते हैं और  उन्हें पुलिस कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने में कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 10 में से 10 नंबर लेकर मेरिट से पास होगी। 

विज्ञापन

प्रदेश सरकार को दस में से पांच अंक देने पर सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि ये भी मेरा विचार सरकार के खिलाफ लिया गया बल्कि मैंने ये कहा था कि जो बिगड़ा हुआ ढांचा है उसे एक साल में हम सही नहीं कर सकते। सांसद ने केन्द्र और प्रदेश सरकारों की उपलब्धि गिनवाई। सांस द ने कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार के संदर्भ में कहा था कि प्रदेश सरकार को व्यवस्था परिर्वतन करने में वक्त लगेगा इसलिए दस में से पांच नंबर दिए थे, उन्होंने कहा कि आने वाले चार सालों में प्रदेश सरकार दस मे से दस नंबर लेकर मेरिट से पास होगी। 

पंजाब के समान वेतनमान देने  के मामले में सफाई देते हुए सांसद सैनी ने कहा कि मैने किसी पुलिस या सरकारी कर्मियों का मजाक नही उड़ाया  और न मैं कभी मजाक करता हूं, मजाक वाली बात सरासर गलत है । मैने ये कहा था कि जो कमर्चारी आए दिन धरना प्रर्दशन करते है अगर उन  लोगों की हाजिरी चैक की जाए तो मुझे नही लगता की पांच सात प्रतिशत से ज्यादा होगी। मैने  कहा था कि देश में पंजाब  और हरियाणा के अलावा राजस्थान, बिहार, हिमाचल और तेलगांना, यूपी आदि कई अन्य राज्य है जिनकी समीक्षा की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed