फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Smuggling liquor in XUV car, caught

Kurukshetra News: एक्सयूवी कार में कर रहे थे शराब की तस्करी, दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Smuggling liquor in XUV car, caught
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उमरी चौक से सीआईए-दो की टीम ने एक गाड़ी से 19 पेटी अंग्रेजी सहित 276 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेश उर्फ राजू और नीरज निवासी करनाल सस्ते दाम पर शराब खरीदकर प्रदेश में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर समानी पुल के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि राजेश कुमार व नीरज अपनी कार में चंडीगढ़ से सस्ते दाम पर अंग्रेजी व देसी शराब खरीदकर हरियाणा में महंगे दाम पर सप्लाई करते है। आज भी राजेश व नीरज अपनी कार में चंडीगढ़ से शराब खरीदकर करनाल की तरफ जाएंगे। सूचना पर पुलिस टीम ने उमरी चौक पुल के पास हाईवे पर नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना अनुसार गाड़ी आती हुई दिखाई दी। शक होने पर टीम ने कार को रोककर चालक से पूछताछ की तथा गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी की तलाशी लेने पर 19 पेटी अंग्रेजी व चार पेटी देसी शराब सहित कुल 276 बोतल बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाए। शिकायत पर पुलिस ने थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए तस्कर एक्सयूवी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed