फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six samples of Ghevar and Phirni filled with five shops

सावन के त्यौहार से पहले खाद्य विभाग का छापा, पांच दुकानों से भरे घेवर और फिरनी के छह सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Six samples of Ghevar and Phirni filled with five shops
सावन के त्योहारों से पहले जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने दुकानों पर छापा मारना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने आजाद नगर सहित अलग-अलग जगह पांच दुकानों पर छापेमारी कर घेवर और फिरनी से छह सैंपल एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया है। उधर, पिछले सप्ताह विभाग द्वारा एकत्रित किए गए सरसों के तेल के 8 में से 3 सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। रिपोर्ट के आधार पर अब विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि पिछले सप्ताह लाडवा रोड पिपली, लाडवा, सेक्टर-8 और चनारथल रोड स्थित करियाना की दुकान से सरसों के तेल के 8 सैंपल भरे थे, जिनमें से 3 सैंपल अनफिट पाए गए हैं। अब उन दुकानदारों के खिलाफ कोर्ट में केस किया जाएगा, जो दुकानदार यह तेल बेच रहा था। उन्होंने कहा कि विभाग समय-समय पर छापेमारी करता रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जिलेभर में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत में 1 से 31 अगस्त तक खाद्य सामग्री की जांच की जाएगी। इसके लिए 20 रुपये का शुल्क देना होगा और विभाग द्वारा 15-20 मिनट में खाद्य सामग्री की जांच करके रिपोर्ट सौंपी जाएगी। मोबाईल वैन के टेक्निकल ऑफिसर अभिमन्यु टुटेजा ने बताया कि एफएसएसएआई के तहत पूरे मोबाइल फूड वैन लोगों के बीच जाकर उन्हें खाने-पीने के सामान के प्रति सुरक्षा को लेकर जागरूक कर रही हैं। अब कुरुक्षेत्र में भी शेड्यूल के अनुसार 1 से 31 अगस्त तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed