फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   site incharge reached kurukshetra for investigation of 1200 old pashan gate

गायब 1200 साल पुराने पाषाण द्वार की जांच करने आज पहुंचेंगे साइट इंचार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
site incharge reached kurukshetra for investigation of 1200 old pashan gate
प्राचीन धरोहर के गायब होने के पीछे जितनी लापरवाही अभी तक सामने आई है, ठीक वैसी ही कोताही अब कार्रवाई के मामले में दिख रही है। प्रतिहार शासनकाल के 1200 साल पुराने चतुरशाखा पाषाण द्वार के गायब होने का मामला उजागर हुए 48 घंटे बीत चुके हैं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों को गलत जानकारी देने वालों और जिन लोगों की वजह से सदियों पुराना 80 वीं सदी का प्रवेश द्वार गायब हुआ, उन पर कार्रवाई के बारे में जानकारी जब हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय की उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य से ली गई तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभाग के एक सहायक महिला कर्मचारी से मौके की फोटो मंगवाई गई हैं। यह फोटो उन्हें मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से साइट इंचार्ज गुलाब सिंह की ड्यूटी मौके पर लगाई गई है। यानी शनिवार को पृथुदक तीर्थ पर स्थित प्राचीन वशिष्ठ तपोस्थली (गुफा) पर लगे 8 वीं सदी के पाषाण द्वार स्थल का मुआयना करने के बाद ही साइट इंचार्ज इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। उल्लेखनीय है
विज्ञापन

कि अमर उजाला के अभियान हमारा जिम्मा हमारी विरासत के तहत धरोहर की उपेक्षा के मुद्दे पर उक्त मामले की रिपोर्ट प्रमुखता से उजागर की गई थी, जिस पर हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग चंडीगढ़ ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन और जांच बारे कहा था। 48 घंटे बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि शुक्रवार को एक बार फिर विभाग की उपनिदेशक ने शनिवार को चंडीगढ़ से साइट इंचार्ज को भेजने की बात ही कही है,जबकि इतनी महत्वपूर्ण धरोहर कब और कैसे गायब हो गई,इसका अभी तक विभाग को पता तक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद सुखविंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि सरस्वती तीर्थ के नजदीक स्थित इस अनमोल धरोहर को गायब करने में जिसका भी हाथ है, उस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से प्राचीन धरोहरें खुर्द-बुर्द हो रही हैं। जिस पर विभाग के उच्चाधिकारियों को संज्ञान लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी सबसे पहले कार्रवाई करनी चाहिये।

विभाग ने संभाल और देखरेख दोनों में की लापरवाही
भाजपा निगरानी कमेटी के हलका संयोजक युधिष्ठिर बहल का कहना है कि वशिष्ठ गुफा के सदियों पुराने द्वार की संभाल का जिम्मा हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का था,लेकिन इतनी महत्वपूर्ण धरोहर के रख-रखाव और देखरेख में कोताही बरती गई है। इस मामले में जो भी दोषी है,उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed