{"_id":"65591fbe1e8681757e003012","slug":"sikh-sangat-congratulated-harbhajan-singh-masana-on-making-him-senior-vice-president-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-8769-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरभजन सिंह मसाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने पर सिख संगत ने किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरभजन सिंह मसाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने पर सिख संगत ने किया अभिनंदन
विज्ञापन
शाहाबाद। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब द्वारा जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने पर शहीद उधम सिंह मेमोरियल हाॅल में सिख संगत की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पहुंची संगत ने हरभजन सिंह मसाना का सम्मान करते हुए एसजीपीसी का आभार भी जताया।
वहीं मसाना ने कहा कि संगत की मांग के अनुरूप पूरे हरियाणा में धर्म प्रचार के लिए एसजीपीसी हर तरह से सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत को दी जाने वाली सुविधाएं पहले की तरह लगातार जारी है, लेकिन फिर भी अगर हरियाणा में किसी भी सिख को कोई समस्या आती है, तो वे सिख मिशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र कार्यालय से संपर्क कर सकता है, जिसके बाद वहां तैनात कर्मचारी उनके संज्ञान में मामला डालेंगे और उसके बाद उस समस्या का तुरंत समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहाबाद में मीरी पीरी इंस्टीट्यूट और मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च प्रोजेक्ट एसजीपीसी ही लाई थी और आज भी हर साल करोड़ों का नुकसान सहकर एसजीपीसी वहां मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल चला रही है। उन्होंने कहा कि अब वहां मेडिकल कॉलेज भी स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि संगत की मांग के अनुसार उन्होंने और पूरे स्टाफ ने गुरमत प्रचार कार्य में भरपूर सहयोग दिया है। इस अवसर पर एसजीपीसी के पूर्व उप सचिव परमजीत सिंह दुनिया माजरा, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सुखचैन सिंह कलसानी, गुरशरण पाल सिंह ढकाला, डॉ. जसबीर सिंह कलसानी, जसपाल सिंह मैनेजर, हरभजन सिंह सेठी परविंदर जीत सिंह सहित सिख संगत उपस्थित रही।