फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sikh educational institutions will be equipped with modern facilities

Kurukshetra News: सिख शिक्षण संस्थान आधुनिक सुविधाओं से होंगे सुसज्जित

Wed, 03 May 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 03 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sikh educational institutions will be equipped with modern facilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश के सभी सिख शिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा और उन्हें वित्तीय घाटे से उभारने के लिए उनमें ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के एडमिशन करवाए जाएंगे। मेधावी सिख विद्यार्थियों को जहां वजीफे दिए जाएंगे, वहीं एचएसजीएमसी गरीब एवं जरूरतमंद सिख परिवारों के बच्चों की फीस का भुगतान करेगी। यह जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी सदस्य और नवगठित शिक्षण समिति की को-आर्डिनेटर बीबी रविंदर कौर अजराना ने दी।
वे गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अमरजीत कौर की ओर से उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहीं थी। उन्होंने बताया कि कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में एसजीपीसी के अधीन चल रहे सभी शिक्षण संस्थानों का प्रबंध अपने हाथों में लेने के बाद अब उनका नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचएसजीएमसी ने अपने वार्षिक बजट में करीब 30 करोड़ रुपए प्रदेश के सिख शिक्षण संस्थाओं के लिए पारित किए हैं, ताकि इन शिक्षण संस्थानों की आर्थिक स्थिति सुधरने के साथ-साथ इनके भवनों का आवश्यकता अनुसार नवीनीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी शृंखला में श्री गुरु तेग बहादुर हाई स्कूल जींद को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी ने हर साल 1.11 लाख रुपये आर्थिक सहयोग देने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा प्रदेश भर के सिख शिक्षण संस्थानों में धार्मिक समागम करवाने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा गुरु नानक नाम लेवा संगत को साथ जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबी रविंदर कौर ने बताया कि एचएसजीएमसी की ओर से प्रदेश में सभी सिख शिक्षण संस्थानों और गुरुद्वारा साहिबान में सिख बुद्धिजीवियों से सेमिनार करवाने की योजना बनाई जा रही है। इन सेमिनारों में किशोर-किशोरियों, युवाओं व बच्चों की विशेष तौर पर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भावी पीढ़ी को गुरु साहिबान व सिख इतिहास का ज्ञान हो सकें। इस दौरान एचएसजीएमसी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह , सुदर्शन सिंह सहगल, टीपी सिंह, अंग्रेज सिंह गोराया, साहिब सिंह और गुरदीप सिंह मलिक भी मौजूद रहे।


मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा सेशन
बीबी रविंदर कौर ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी शीघ्र ही मीरी पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिस एंड रिसर्च शाहाबाद मारकंडा का प्रबंध अपने हाथों में लेगी। यहां मेडिकल कॉलेज का सेशन शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed