फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sikh devotees pray on road, protest the insult of shree guru granth shahib

धर्मनगरी में सिख संगत ने सड़क पर किया नाम सिमरन

Tue, 20 Oct 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र Updated Tue, 20 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन

पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान की घटनाओं का विरोध करते हुए धर्मनगरी में सिख संगत ने रोष मार्च निकाला। शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए रोष मार्च की अगुवाई डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी से संत बाबा गुरविंदर सिंह ने की। उनके साथ जत्थेदार कुलदीप सिंह, बाबा लवजोत सिंह, बाबा तरसेम सिंह, बाबा जसविंदर सिंह, बाबा गुरजीत सिंह, बाबा गुलाब सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में हेड ग्रंथी ज्ञानी अमरीक सिंह ने अरदास करने के बाद रोष मार्च की शुरुआत की। 

संत बाबा गुरविंदर सिंह मांडी वाले ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी सभी धर्मों का अनादर है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना जरूरी है। इसलिए वे सिख संगत की ओर से पंजाब सरकार से आग्रह करते हैं कि श्री गुुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर असामाजिक तत्वों को पकड़ा जाए। ये असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पंजाब में देखने को मिल रहा है। इसलिए सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

शांतिपूर्वक निकाला रोष मार्च 

गुरुद्वारा साहिब से बाहर आते ही सतनाम वाहे गुुरु का सिमरन करते हुए संगत मीरी-पीरी चौक पर बैठ गई। करीब 10 मिनट तक यहां बैठने के बाद रोष मार्च मोहन नगर चौक की ओर रवाना हुआ। पैदल मार्च करते हुए संगत मोहन नगर चौक पर पहुंची। यहां से फिर गुरुद्वारा साहिब की ओर चल दी। इस दौरान  पुलिस ने सारा ट्रैफिक एक ओर डायवर्ट कर दिया। 

विज्ञापन

शहर की सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन 

सिख संगत के रोष जुलूस के चलते रोड पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही। खासकर मोहन नगर पुल और रेलवे रोड पर सिख संगत के रोष मार्च के दौरान जाम जैसे हालात बन गए। हालांकि, पुलिस तैनात होने के कारण व्यवस्था नहीं बिगड़ी। व्यवस्था संभालने के लिए डीएसपी गुरमेल सिंह, सिटी एसएचओ रामकुमार आदि तैनात रहे। सिख संगत की मांग का समर्थन करते हुए राहगीर भी रोष मार्च में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed