{"_id":"69d02108e44958c8b80377cc","slug":"shyam-when-will-my-turn-come-to-see-youbut-the-devotees-danced-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-152652-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्याम तेरे दर्शन को मेरा नंबर कब आएगा...पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्याम तेरे दर्शन को मेरा नंबर कब आएगा...पर झूमे भक्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटूश्याम संकीर्तन में बाबा की सेवा में शामिल भक्त। स्वयं
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-पांच में श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से वीरवार देर शाम श्री श्याम संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने श्री श्याम जी का पुष्प शृंगार किया। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना कर संकीर्तन में कैथल के गायक बहादुर सैनी ने श्याम भजन सुनाए।
हम श्याम दीवाने हैं ये शान से कहते हैं, तेरी मुरली का ऐसा नशा हो गया सारी दुनिया को छोड़ मैं तेरा हो गया, भीड़ लगी है खाटू की गलियों में, श्याम तेरे दर्शन को मेरा नंबर कब आएगा और म्हारे संकट दूर न हुए तो ये बदनामी थारी है..... इत्यादि भजनों पर भक्त झूम उठे। श्याम जी के जयकारों से परिसर गूंज उठा। भक्तों ने बारी-बारी चंवर सेवा की। गाथा में बताया कि ये हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से कोई निराश नहीं आया। आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया।
श्री श्याम मंदिर कुरुक्षेत्र धाम के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि संकीर्तन में मुख्य यजमान राजकुमार परिवार ने श्याम पूजन किया। श्याम मंदिर में लगातार विस्तार, भंडारा, संकीर्तन आदि धार्मिक और जनसेवा कार्य होते रहते हैं। पुण्य कार्यों में यथासंभव सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधान सुभाष सुखीजा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मौद्गिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, अशोक अरोड़ा, ललित अत्री, डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. शिव, सतीश कारसा, लवकेश शर्मा, जतिन शर्मा, विजय गुलाटी, डाॅ. प्रवीण, जतिन सैनी, शेर सिंह, कृष्ण बुद्धिराजा, सुनील मदान, सोमनाथ राजपूत, अरुण गौड़ ब्रास, कपिल सोनी और राजीव बारना सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र। श्री खाटूश्याम संकीर्तन में बाबा की सेवा में शामिल भक्त। स्वयं- फोटो : Samvad