फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shubham and Jyoti won in 100 meter race

Kurukshetra News: 100 मीटर दौड़ में शुभम और ज्योति ने बाजीमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Shubham and Jyoti won in 100 meter race
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में एक दिवसीय खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विभाग के डीन द्वारा रिबन काटकर किया गया। समन्वयक प्रो. अजय सुनेजा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शुभम पहले, इंद्रजीत दूसरे और सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया और थ्री लेग रेस में आदित्य व दिवेश पहले और विजेता व जानवी दूसरे और मनदीप व संजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शाॅटपुट प्रतियोगिता में संजीत पहले, मोहित दूसरे और इंद्रजीत तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में ज्योति पहले, काजल दूसरे और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया और शाॅटपुट प्रतियोगिता में मीनल पहले, मंजिल दूसरे और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में एमकॉम प्रीवियस ने एमकॉम फाइनल को 16 रनों से हराया और म्यूजिकल चेयर में अन्नू, यति व मधु विजेता रहे। वहीं 400 मीटर महिला वर्ग रिले दौड़ में ज्योति की टीम और पुरुष वर्ग में इंद्रजीत की टीम अव्वल रही। रस्साकशी में एमकाम जूनियर ने जीत हासिल की और शोधार्थियों में सीनियर्स विजेता रहे। वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में एमकॉम जूनियर की टीम ने सीनियर को मात देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर नरवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना व किसी भी स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। किसी भी खेल में हारजीत इतनी महत्वपूर्ण नहीं हाेती, जितना महत्वपूर्ण उसमें हिस्सेदारी करना होता है। फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की डीन प्रो. नीलम ढांडा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास करता है। इस मौके पर प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. महाबीर नरवाल, प्रो. सुभाष चंद्र, प्रो. अजय सुनेजा, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. आशीष सांगवान, गोल्डी चौहान सहित शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed