{"_id":"630fba4151c35777c33e7717","slug":"showcasing-talent-by-making-a-model-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1196496124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बनाकर किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बनाकर किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
गीता निकेतन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी को देखते शिक्षक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्या मंदिर सेक्टर तीन के विद्यालय में विद्यालय स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रदर्शनी में अपने मॉडलों से विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेले का आयोजन विद्यालय ज्ञान विज्ञान मेला प्रमुख प्रिया नारंग की ओर से किया गया। मेले में विज्ञान प्रश्न मंच, संस्कृत बोध परियोजना प्रश्न मंच, पत्र वाचन, विज्ञान ,गणित और कंप्यूटर से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित की गई। विज्ञान मेले में कक्षा चतुर्थ से अष्टम तक के छात्रों की सहभागिता रही।
विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वर्ग में प्रकाश एवं उसके अनुप्रयोग विषय पर सोनिया और इशमीत ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तंतु और वस्त्र विषय की प्रदर्शनी में जागृति और वैदिक ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वायु और जल संरक्षण विषय पर प्रदर्शनी में एकमदीप और वंदना ने प्रथम, द्वितीय लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसी तरह विज्ञान प्रदर्शनी शिशु वर्ग में गुरप्रीत, अभिजोत, दिव्यदीप अनुग्रह ने प्रदर्शन बनाए। गणित प्रदर्शनीं में योगिता, जसन, कंगना ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर प्रदर्शनीं में सचिन, दिया, आरूष, मनन और संजना ने नेटवर्किंग, ऑनलाइन लर्निंग, लैंग्वेज ऑफ कंप्यूटर आदि विषयों पर मॉडल बनाए।
विद्यालय प्रधानाचार्य सुमित कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों का अपने विचारों को प्रस्तुत करना तथा कक्षा शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देना था। उन्होंने मॉडलों निरीक्षण करते हुए मूल्यांकन भी किया एवं छात्रों से उनके विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे। विद्यालय प्रबंधक गुलशन ग्रोवर ने कहा कि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एवं छात्रों में छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए प्रत्येक छात्र को आगे आने का अवसर देने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां अति आवश्यक हैं।