फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shops closed in support of dissolution of municipality, Kurukshetra

नगर पालिका भंग करने के समर्थन में बंद की दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shops closed in support of dissolution of municipality, Kurukshetra
बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन करते लोगों को समझाते एसडीएम सोनू राम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। नगरपालिका को भंग करने के समर्थन का मामला गरमाता जा रहा है। अनाज मंडी गेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे लोग बुधवार को रोष मार्च निकालते हुए बस अड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदारों व अन्य लोगों से समर्थन की मांग की और बस अड्डे पर ही पंडाल लगा कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी और समर्थन में धरनास्थल पर बैठ गए।
बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम सोनू राम और डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने मामले को लेकर आलाधिकारियों के समक्ष उनकी समस्या को रखने का आश्वासन दिया, मगर लोग वे टस से मस नहीं हुए और प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों कहा कि किसी आश्वासन से काम नहीं चलेगा और तुरंत कार्रवाई से ही बात बनेेगी। इसके बाद किसान नेताओं, विभिन्न संगठन व अन्य पार्टियों के नेताओं ने अपना समर्थन देकर नगरपालिका को भंग करने की हिमायत की। वहीं बुधवार को इनेलो नेता मनजीत सिंह, किसान नेता सोनू समरा व भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान गुरनाम सिंह चम्मू, गोलू कंसल ने भी धरना-प्रदर्शन में अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे नरेंद्र कौशल व पुनीत गर्ग ने कहा कि नगरपालिका के भारी भरकम टैक्स शहर के लोग वहन नहीं कर सकते। नगरपालिका कम सुविधाएं कम देकर ज्यादा टैक्स ज्यादा वसूल करेगी। आज महंगाई का दौर है, जिससे हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। नगरपालिका भंग होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed