फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shopkeeper stabbed young man in encroachment dispute

Kurukshetra News: अतिक्रमण विवाद में दुकानदार ने युवक को मारा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper stabbed young man in encroachment dispute
कुरुक्षेत्र। शहर की शास्त्री मार्केट में देर शाम अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद में दुकानदार आपस में उलझ गए। इसमें एक दुकानदार ने अपने पड़ोसी दुकानदार के बेटे को चाकू मार दिया। उसके बाद दुकानदारों के बीच हाथापाई के साथ लाठी-डंडे भी चले। पुलिस के सामने भी दुकानदार आपस में हाथापाई करते रहे। उधर लहूलुहान अवस्था में युवक को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस घटना से गुस्साए अन्य दुकानदारों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शास्त्री मार्केट में जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में मामले की सूचना पाकर डायल-112 व थाना कृष्णा गेट प्रबंधक दिनेश चौहान और केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकानदारों को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। अभी तक पुलिस ने हालांकि किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शास्त्री मार्केट में एक दुकानदार ने मार्केट के 24 दुकानदारों के खिलाफ बाजार में अतिक्रमण करने की शिकायत पुलिस प्रशासन को दी थी। इस शिकायत पर शनिवार को पुलिस उप-अधीक्षक के पास सुनवाई होनी थी। सुनवाई के लिए सब दुकानदार एकत्रित होकर पुलिस उप-अधीक्षक के पास गए थे, मगर पुलिस उप-अधीक्षक कहीं बाहर गए थे। इसके बाद सभी दुकानदार वापस अपनी दुकानों पर आ गए थे। जैसे ही वह लोग मार्केट में पहुंचे तो शिकायत देने वाले दुकानदार ने उसके सामने के दुकानदार के बेटे कर्ण सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक अस्पताल में उपचाराधीन है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
आपसी रंजिश का मामला
बॉक्स
आसपास के दुकानदारों का कहना है कि दोनों दुकानदारों की आपस में रंजिश चल रही है। इस रंजिश में एक दुकानदार ने मार्केट के अन्य दुकानदारों पर बाजार में अतिक्रमण करने की शिकायत दी थी। इसे लेकर ही सारा विवाद चल रहा है। आरोपी दुकानदार ने पहले भी दुकानदारों के खिलाफ कई बार शिकायत कर चुका है।

बाक्स
बाजार में हर वक्त जाम की स्थिति
----------------------------------------

शास्त्री मार्केट, मोहन सिनेमा मार्केट, कच्चा घेर, पुरानी सब्जी मंडी, थानेसर बाजार व नगर परिषद बाजार में अतिक्रमण के कारण हर वक्त जाम की स्थिति रहती है। आए दिन जाम और अतिक्रमण को लेकर विवाद होता रहता है। इस बारे में कई बार नगर परिषद को शिकायत दी गई है, मगर कार्रवाई न होने के कारण दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।

बाक्स
नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई
--------------------------------------
थाना कृष्णा गेट प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेगी। वहीं युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed