फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shivani third in speech competition, Kurukshetra

भाषण प्रतियोगिता में शिवानी तृतीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shivani third in speech competition, Kurukshetra
प्रतिभागियों के साथ मौजूद मुख्यातिथि डा. प्रवीन कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय के पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं रसायन विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इंटर कॉलेज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण के मुख्य विषय ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत का क्षरण एवं पर्यावरण व रसायन विज्ञान रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज पिहोवा के सहायक प्रवक्ता संस्कृत डॉ. प्रवीन कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुदेश रावल ने की। इस प्रतियोगिता में जीवीएम कॉलेज सोनीपत की श्रेया ने प्रथम, दयाल सिंह कॉलेज करनाल की शालिनी ने द्वितीय और जयराम कन्या कॉलेज की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. प्रवीन कुमार व डॉ. ममता वालिया शामिल रहे। जयराम कन्या महाविद्यालय की कर्निका व डीएन कॉलेज की तनु ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. सुदेश रावल ने इस कार्यक्रम की संयोजिका दीप्ति शर्मा व डॉ. लवीना अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। इस मौके पर डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. सरोजिनी जमदग्नि, डॉ. प्रीति शर्मा व शिखा ग्रोवर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed