फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shantanu secured 636th rank in UPSC

यूपीएससी में शांतनु ने 636वां रैंक किया हासिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shantanu secured 636th rank in UPSC
यूपीएससी में कुरुक्षेत्र के गांव चंद्रभानपुर के शांतनु हर्षवर्धन ने 636 वीं रैंक से परीक्षा पास कर गांव के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। शांतनु हर्षवर्धन अब अपने परिवार के साथ गुड़गांव में रहते हैं, लेकिन उनके चाचा का निवास कुरुक्षेत्र में ही है। सोमवार को जैसे की शांतनु हर्षवर्धन के पास होने की सूचना उनके चाचा रोशन लाल जोकि हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं, को मिली तो खुशी से पूरा परिवार झूम उठा और आस पड़ोस में लड्डू बांटे।
विज्ञापन

34 वर्षीय शांतनु हर्षवर्धन काफी समय में यूपीएससी की तैयारी में लगे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कई अन्य परीक्षाएं भी पास की जैसे कि दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडर, लेकिन उन्होंने वहां पर ज्वाइन न करके अपना पूरा ध्यान यूपीएससी पर लगाए रखा। शांतनु हर्षवर्धन ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की हुई है और 2018 से वे दिल्ली स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बतौर पीओ कार्यरत हैं। शांतनु हर्षवर्धन के पिता रामलाल रेलवे में पर्सनल चीफ मटेरियल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं और माता निर्मला गृहिणी हैं।
विज्ञापन

शांतनु हर्षवर्धन के चाचा हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि उनके पिता लेख सिंह लछमण का सपना था कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर अच्छे पद पर जाएं और समाज व देश की सेवा करें। उनके आशीर्वाद से हम सभी पांच भाई अच्छे मुकाम पर हैं। अब उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए उनके पोते शांतनु हर्षवर्धन ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर परिवार का नाम रोशन किया है। परीक्षा पास होने की का समाचार सुनते ही रोशन लाल श्रीगुरु रविदास मंदिर पहुंचे और गुरु रविदास का आर्शीवाद प्राप्त कर लड्डू बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed