फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shahabad defeated Ladwa Police in volleyball to make it to the final

इंटर डिवीजन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शाहाबाद पुलिस ने लाडवा पुलिस को हराकर बनाई फाइनल में जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:35 AM IST
सार

जिला पुलिस के जवानों के लिए इंटर डिवीजन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दो अप्रैल से 23 अप्रैल तक तय किया गया था। पहला मैच 02 अप्रैल को थाना सदर पिहोवा, शहर पिहोवा, थाना इस्माईलाबाद और थाना शाहाबाद, थाना झांसा की टीम के मध्य कराया गया, जिसमें थाना शाहाबाद, झांसा की टीम ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Shahabad defeated Ladwa Police in volleyball to make it to the final
वालीबॉल

विस्तार

जिला पुलिस लाइन में इंटर डिवीजन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शाहाबाद और लाडवा पुलिस के बीच हुआ, जिसमें शाहाबाद पुलिस ने लाडवा पुलिस को हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच में शाहाबाद की टीम ने पहला सेट 25 के मुकाबले 13 से जीता, वहीं दूसरा सेट लाडवा ने 25/20 से अपने नाम किया। शाहाबाद की टीम ने तीसरा और निर्णायक सेट 25/16 से जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि जिला पुलिस के जवानों के लिए इंटर डिवीजन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दो अप्रैल से 23 अप्रैल तक तय किया गया था। पहला मैच 02 अप्रैल को थाना सदर पिहोवा, शहर पिहोवा, थाना इस्माईलाबाद और थाना शाहाबाद, थाना झांसा की टीम के मध्य कराया गया, जिसमें थाना शाहाबाद, झांसा की टीम ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का दूसरा मैच 05 अप्रैल को थाना लाडवा, बाबैन और थाना केयूके, कृष्णा गेट के मध्य कराया गया, जिसमें थाना लाडवा, बाबैन की टीम जीती। तीसरा मैच 09 अप्रैल को टीम नं. 5 पुलिस लाइन और टीम न. 6 अपराध शाखा-1, 2, एंटी नारकोटिक सेल की टीम के मध्य खेला गया। दिनांक 12 अप्रैल को प्रतियोगिता का चौथा मैच टीम न. 7 थाना ट्रैफिक, स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट और टीम न. 8 थाना शहर थानेसर, थाना सदर थानेसर की टीम के मध्य कराया गया, जिसमें थाना शहर थानेसर, थाना सदर थानेसर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच बकाया थे, जोकि कोरोना महामारी के कारण नहीं हो पाए थे। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग द्वारा इस प्रतियोगिता को दोबारा शुरू का निर्णय लिया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पहले से बकाया मैचों को पहले कराया जाएगा। इस अवसर पर लाइन ऑफिसर उप निरीक्षक बलविंद्र सिंह, टीएसआई भीम सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, कर्मबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। सेमीफाइनल मुकाबले में पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक नरेश कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed