{"_id":"63f527455fe739d8da0263ca","slug":"sgpc-five-member-committee-reached-kurukshetra-to-take-stock-of-the-situation-from-punjab-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पंजाब से हालात का जायजा लेने कुरुक्षेत्र पहुंची एसजीपीसी की पांच सदस्यीय कमेटी, बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पंजाब से हालात का जायजा लेने कुरुक्षेत्र पहुंची एसजीपीसी की पांच सदस्यीय कमेटी, बनाई वीडियो
Wed, 22 Feb 2023 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:49 AM IST
सार
मिशन और एसजीपीसी के सब ऑफिस पर लगे सीलबंद ताले की वीडियो बनाई गई। एसजीपीसी महासचिव बोले कि कार्रवाई निंदनीय है, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। श्रीअकाल तख्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। फिर अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
सिख मिशन कार्यालय की ओर एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल व अन्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुद्वारों की कमान संभाले जाने को लेकर एचएसजीपीसी और एसजीपीसी के बीच विवाद थम नहीं रहा है। गुरुद्वारा छठी पातशाही में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इस बीच एसजीपीसी की पांच सदस्यीय कमेटी भी पंजाब से हालात का जायजा लेने कुरुक्षेत्र पहुंची और गुरुद्वारा छठी पातशाही तथा सिख मिशन के साथ एसजीपीसी सब ऑफिस का दौरा किया।
विज्ञापन
फिर एसपी से मुलाकात कर सोमवार को हुए घटनाक्रम में एचएसजीपीसी के पूर्व प्रधान महंत बलजीत सिंह दादूवाल और कंवलजीत सिंह अजराना तथा अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत सौंपी।
विज्ञापन
एसजीपीसी की सोमवार को ही हुई बैठक में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कैमपुर, जूनियर उप प्रधान अवतार सिंह रिया, महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल, सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर और सदस्य बाबा बावा सिंह गुमानपुरिया शामिल किए गए।
विज्ञापन
कमेटी मंगलवार की सुबह ही गुरुद्वारा छठी पातशाही पहुंची। सबसे पहले दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद हरियाण सिख मिशन संस्थान में पहुंची। यहां मिशन और एसजीपीसी के सब ऑफिस पर लगे सीलबंद ताले देखकर उसकी वीडियो भी बनाई। फिर
जिला सचिवालय में एसपी से मुलाकात के बाद महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा यह लड़ाई जारी रहेगी और हालात की रिपोर्ट एसजीपीसी व श्री अकाल तख्त को दी जाएगी। इसके बाद एसजीपीसी की बैठक में अहम फैसला लिया जाएगा।
दरबार साहिब तक जूतों सहित पहुंचे पुलिस अधिकारी, की बेअदबी : ग्रेवाल
महासचिव ग्रेवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हालात का जायजा लेने और मीडिया में आई रिपोर्ट से पता चला कि सोमवार को हुए घटनाक्रम के दौरान पुलिस के अधिकारी जूते पहनकर ही दरबार साहिब तक पहुंच गए, जो निशान साहिब की बेअदबी है। किसी भी स्तर पर मर्यादा नहीं रखी गई।
यह सब एचएसजीपीसी के प्रधान बने महंत करमजीत सिंह और पहले प्रधान रहे बलजीत सिंह दादूवाल के सामने ही हुआ है। श्रीअकाल तख्त ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है और इन सभी लोगों को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि एक-दो सदस्य माथा टेकने गए थे, जिन पर हमला कर बाहर कर दिया गया। यहीं नहीं एसजीपीसी के सब कार्यालय का भी ताला काटकर नया सीलबंद ताला लगा दिया गया। यह सब बेहद निंदनीय है और सरकार की साजिश है। हरियाणा के सिख भी यह समझते हैं।
बलजीत सिंह दादूवाल व कंवलजीत अजराना पर हमला करने के आरोप
एसजीपीसी की कमेटी एसपी एसएस भौरिया से मिली, जहां शिरोमणी अकाली दल के जिला प्रधान जरनैल सिंह बोडी की ओर से शिकायत दी गई। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि वह दरबार साहिब में माथा टेकने गये थे, जहां दरबार साहिब की बेअदबी की जा रही थी। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो वहां एचएसजीपीसी के पूर्व प्रधान रहे बलजीत सिंह दादूवाल व कवंलजीत अजराना अपने साथ हथियार सहित 20 से 25 लोगों को लिए हुए थे। उन्होंने उन पर हमला कर दिया। शिकायती पत्र के बाद एसपी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।