{"_id":"58139bb64f1c1b6779bc1bf1","slug":"sex-probe-7-arrest-health-department-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग जांच के खेल में शामिल 7 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग जांच के खेल में शामिल 7 गिरफ्तार
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
लिंग जांच के खेल में शामिल 7 गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में लिंग की जांच करवाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के 3 लोगों सहित लिंग जांच करवाने की आरोपी दो महिलाओं और उनके पति सहित 7 लोगों को सीआईए 2 की टीम ने लाडवा में पकड़ा है। इनसे 10 एमटीपी किट, कार और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों से महिलाओं को उत्तर प्रदेश में ले जाकर लिंग जांच करवाने का अवैध धंधा कर रहे हैं। पुलिस को वीरवार को सूचना मिली कि कुछ लोग एक कार में बैठकर लिंग जांच करवाकर उत्तर प्रदेश से वापस कुरुक्षेत्र की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय, डॉ. मनोज रंगा, अजय कुमार व पुलिस की तरफ से सीआईए से निरीक्षक राजेश कुमार, एसआई जगपाल सिंह, राजेश कुमार, अजय कुमार, जगदीप सिंह, ममता व सुमन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन
इस टीम ने लाडवा के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस जांच के दौरान एक कार को चेक किया तो इस कार से मिली सूचना के आधार पर लिंग जांच करवाकर आ रही महिलाओं व गिरोह के लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान इस कार से पहले एक मोटरसाइकिल चालक को रोककर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जब कार और मोटरसाइकिल के सभी लोगों को एकत्रित कर पूछताछ शुरू की तो इस बात का खुलासा हुआ कि दो महिलाओं की लिंग जांच करवाकर उत्तर प्रदेश से आ रहे थे।
विज्ञापन
जब कार में सवार दयानगर करनाल निवासी केवल किशोर से गहराई से पूछताछ की तो इस आरोपी ने खुलासा किया कि पैसों के लिए लिंग जांच करवाने के लिए कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों से ग्राहक को उत्तर प्रदेश के शामली पठानपुरा निवासी योगेश के जरिये सहारनपुर में चिकित्सक के पास लेकर जाते हैं। एसपी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर लिंग जांच करवाने वालों की अगुवाई करने वाले योगेश को भी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया और कार के चालक रोहतक निवासी अनिल और इस कार में लिंग जांच करवाने वाली खरक पांडवा जींद निवासी सुमन, मुकेश और इनके पति ऋषिपाल और सतीश को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने केवल किशोर से 8 एमटीपी किट और योगेश से 2 एमटीपी किट और चालक अनिल से कार व योगेश से मोटरसाइकिल बरामद कर लाडवा पुलिस थाने में धारा 420 व 120बी, एमटीपी एक्ट और पीएनडीटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।