{"_id":"60ff0a758ebc3e57fd78cb2a","slug":"seven-new-corona-infected-found-kurukshetra-news-knl77851820","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के सात नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के सात नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है। हम सभी को सतर्कता के साथ जागरूकता बरतने की आवश्यकता है। सोमवार को जिलेभर में अलग-अलग जगह से सात नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना से हुई एक मौत की पुष्टि की है। अब तब जिले में 356 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केसों को देख स्वास्थ्य विभाग भी तीसरी लहर से बचने के लिए आमजन के सहयोग की अपील कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिस शाहाबाद वासी 52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की है। उससे 26 जून को सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन यहां उसकी 12 जुलाई को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव के लिए सभी को नियमों का पालन करना होगा। जिला को कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए आमजन के सहयोग की निहायत जरूरत है। इसलिए आमजन घर से बाहर जाते समय सभी कोविड गाइडलाइन का पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1510 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 936 व रैपिड एंटीजन के 574 सैंपल शामिल है। सोमवार को 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 2 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 15 एक्टिव केस है। इनमें से 7 मरीज घर में आइसोलेट है और 8 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। अब तक जिले में 22096 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21725 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। जिले का रिकवरी रेट 98.34 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 5.03 पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार जिले के गांव पलवल में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार जिले के गांव पलवल में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन