फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Senior Vice President of SGPC Raghujit Singh Virk reached Gurdwara Chhathi Patshahi in Kurukshetra

HSGMC Dispute: कुरुक्षेत्र पहुंचे एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कहा-SGPC सब अच्छे से संभाल रही है

Mon, 03 Oct 2022 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 01:57 PM IST
सार

एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने कहा कि सात अक्तूबर को अमृतसर में हरियाणा और पंजाब की संगत बड़ी संख्या में जुटेगी और विशाल प्रदर्शन करते हुए अमृतसर के डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।  

विज्ञापन
Senior Vice President of SGPC Raghujit Singh Virk reached Gurdwara Chhathi Patshahi in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र पहुंचे एसजीपीसी सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छठी पातशाही पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारों की सेवा एसजीपीसी अच्छे से संभाल रही है और किसी प्रकार की कभी कोई गड़बड़ी नहीं होने दी। यहां के गुरुद्वारों का आने वाला बजट महज 44 करोड़ है जिसमें से कई गुना ज्यादा यहां के गुरुद्वारों और सिखों के अन्य संस्थानों पर एसजीपीसी की ओर से खर्च किया जाता रहा है। इन संस्थानों में शाहबाद में मेडिकल कॉलेज भी शामिल है जहां हर रोज करीब 600 ओपीडी की जा रही हैं। 
विज्ञापन


विर्क ने कहा कि हरियाणा के कुछ सिख नेता अपने अपने समय की प्रदेश सरकार के हाथों खेलते रहे हैं और सरकार सिखों को गुमराह करती रही है। पूरे देश के सिख एकजुट हैं और एसजीपीसी इसी एकता को बनाए रखने के लिए भरसक प्रयास करती रही है। एसजीपीसी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 30 सितंबर को ही जनरल हाउस की बैठक में रद्द कर दिया था और अब इस आदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जल्दी में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर को अमृतसर में जुटेंगे हरियाणा-पंजाब के सिख

विर्क ने कहा कि सात अक्तूबर को अमृतसर में हरियाणा और पंजाब की संगत बड़ी संख्या में जुटेगी और विशाल प्रदर्शन करते हुए अमृतसर के डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिखों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब सिख जागरूक हो चुके हैं। एसजीपीसी के सदस्य हरभजन सिंह मस्ताना और बलदेव सिंह ने भी कहा कि एसजीपीसी जैसा अच्छा प्रबंधन दूसरी संस्था से संभव नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed