{"_id":"623a2b776e315374aa5f5819","slug":"select-the-subject-according-to-the-student-s-ability-kurukshetra-kurukshetra-news-knl102587155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी योग्यता के अनुसार ही करें विषय का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी योग्यता के अनुसार ही करें विषय का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्यालय में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को भविष्य की योजनाओं में सहायता एवं रुचि के अनुसार विषय चयन में सहायता के लिए दो दिवसीय कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. देवेंद्र कुमार व हर्षिता खुराना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम सत्र में डॉ. देवेंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी योग्यता को समझ कर ही किसी विषय का चुनाव करें।
उन्होंने विद्यार्थी केवल अपनी योग्यता व निपुणता के बल पर आप लंबे समय तक किसी भी कॅरिअर में स्थायी रह सकते है। उन्होंने इंजीनियरिंग में उपलब्ध करियर के विविध अवसर रोबोटिक्स, एआई, शिप डिजाइन आदि कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया के विषय में अवगत कराया।
विद्यालय की पूर्व छात्रा डाटा साइंटिस्ट हर्षिता खुराना ने नॉन मेडिकल में कॅरिअर की संभावनाओं से परिचित कराया उन्होंने विषय के उचित संयोजन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा तकनीकी युग में छात्र केवल सूचनाओं के आकर्षण में न फसें, न ही पारिवारिक दबाव में आएं बल्कि अपनी कुशलता अनुसार ही विषय का चुनाव करें। कार्यक्रम में विकास दहिया ने विद्यार्थियों को कॉमर्स व आर्ट्स स्ट्रीम में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित कराया। उन्होंने लॉ, डिफेंस सर्विसेज ,बीबीए, होटल मैनेजमेंट,मास कम्युनिकेशन आदि के प्रसिद्ध संस्थान व प्रवेश प्रक्रिया से परिचित कराया। कार्यक्रम के समापन सत्र पर वरिष्ठ माध्यमिक विभाग प्रमुख विनीत अग्रवाल ने धन्यवाद प्रेषित किया।