फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Select educated, honest candidates for Gurudwara management: Sirsa

गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए शिक्षित, ईमानदार उम्मीदवारों का करें चयन : सिरसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Select educated, honest candidates for Gurudwara management: Sirsa
कुरुक्षेत्र/पिपली। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के लिए नए हलके बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सिख मतदाताओं की नई सूची भी तैयार होगी। प्रदेश की सिख संगत को अपना वोट जरूर बनवाना चाहिए, ताकि आने वाले चुनावों में भाग लेकर साफ-सुथरी छवि वाले लोगों का चयन कर सकें।
विज्ञापन

ये विचार, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने व्यक्त किए। वे दिल्ली से यमुनानगर जाते समय पिपली रेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए रुके। यहां उनका कुरुक्षेत्र की सिख संगत ने स्वागत किया और उन्हें सिख समाज के समक्ष आ रही कुछ समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। सिरसा ने कहा कि जब तक हरियाणा के सिख राजनीतिक रूप से सुदृढ़ नहीं होंगे, तब तक उनका उत्थान संभव नहीं है। इसलिए सर्वप्रथम हरियाणा के सिखों को जागरूक होकर अपनी वोट बनवाने होंगे। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का गठन कर यहां के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध उनके हवाले करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है कि बिना किसी विवाद के हरियाणा के गुरुद्वारा साहिबान की सेवा इस नवगठित कमेटी को मिली है।
विज्ञापन

कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने उन्हें बताया कि कमेटी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह सेवापंथी और महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा के मार्गदर्शन में अल्प कार्यकाल में ही यहां के सभी गुरुद्वारा साहिबान की आमदनी में वृद्धि हुई है और यहां पर संगत के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सरबजीत सिंह विर्क व श्री हेमकुंड साहिब सेवा सोसायटी के चेयरमैन तजिंदर सिंह मक्कड़ सहित सिख समाज के गणमान्य जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed