फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seeing the cracks in the walls, broken floors and deep wounds

Kurukshetra News: दीवारों में पड़ी दरारों, टूटे फर्श देख और गहरे हुए जख्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Seeing the cracks in the walls, broken floors and deep wounds
कुरुक्षेत्र। बाढ़ का पानी जब घरों से उतरने लगा तो धर्मशालाओं में पिछले कई दिनों से आश्रय ले रहे लोग अपने घरों को लौटने लगे। कई दिनों बाद घर के हालात देख लोग भावुक होकर गुमसुम से हो गए, मानो बाढ़ से उनका सब कुछ छीन लिया हो। घरों की दीवारों में दरारें तो कहीं फर्श में दरार देख उनके चेहरों पर मायूसी छा गई। यही नहीं घरों में रखी अलमारी में कीचड़ और बुरी तरह से गल गए फर्नीचर को देख लोगों की आंखें भर आई ।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में अब पानी उतरने लगा है। पांच दिन पहले आई बाढ़ के चलते एनडीआरएफ की टीमों और नगर परिषद के कर्मचारियों और धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने इन प्रभावित परिवारों उनके घरों से धर्मशालाओं व अन्य जगहों पर शिफ्ट किया था। शहर में अब तक करीब 60 प्रतिशत लोग अपने घरों में वापसी कर चुके हैं, जबकि बाकी लोग अभी भी अपने घरों में नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन




घर के फर्श में आई दरारें : पवन
पवन सैनी कहते हैं कि उनके घर में बाढ़ का पानी घुसने के चलते भारी नुकसान हुआ हैं। इसके कारण मकान के फर्श में कई जगहों पर दरारें आ गई। साथ ही घर में रखा लकड़ी का फर्नीचर भी बुरी तरह से खराब हो गया। बाढ़ के कारण भारी दिक्कतों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्गंध से सांस लेना भी हुआ मुश्किल : सुनीता
बाढ़ से पीड़ित महिला सुनीता का कहना है कि उनके घर में चार फुट तक बाढ़ का पानी भर गया था और जब पानी उतरा तो पुरे घर में गंदा कीचड़ भर गया। कीचड़ से आने वाली दुर्गंध के चलते सांस लेना भी दूभर हो गया। कीचड़ की दुर्गंध को दूर करने के लिए घर को दिन में कई-कई बार धोना पड़ रहा है, लेकिन दुर्गंध है कि जाने का नाम ही नहीं ले रही।



घर का फर्नीचर तक नहीं बचा : पवन कुमार
पवन कुमार का कहना है कि बाढ़ के पानी में आने वाली कीचड़ घर में रखी अलमारियों में भी घुस गया है, इसके कारण घर में रखा फर्नीचर भी खराब हो गया हैं। ऐसा लगता है बाढ़ के बाद मानो सब कुछ खत्म ही हो गया है।



घरों में निकल रहे सांप
घरों में लौट रहे लोगों को कई तरह के जहरीले जीवों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। घरों में कहीं जहरीले सांप तो कही जहरीले जीव रहे निकल रहे हैं। इसके कारण लोगों की जान को भी खतरा हैं। वहीं नगरपरिषद के कर्मचारी भी लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed