फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused of stealing car arrested, stolen goods recovered from possession

कार चुराने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Second accused of stealing car arrested, stolen goods recovered from possession
एक माह पहले कार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अविनाश उर्फ जोनी वासी अर्जुन नगर पानीपत के कब्जे से कार से चुराया म्यूजिक सिस्टम और स्टेफनी बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस उप अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 8 सितंबर को जतिंद्र सिंह वासी प्रताप कॉलोनी ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में वह गुरद्वारा छठी पातशाही के पास कार खरीदने और बेचने का काम करता है। उसके पास 7-8 कार खड़ी थी। सात सितंबर की रात वह अपनी दुकान बंद करके तथा सभी कार को गुरुद्वारा साहिब में खड़ी करके चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह आया तो उसकी एक कार चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्जकरके जांच सीआईए-1 को सौंपी थी। सीआईए-1 ने जांच करते हुए 21 सितंबर मामले में शामिल एक नाबालिग को काबू करके उसके कब्जे से कार बरामद की तथा उसे बाल सुधार गृह भेजा था। मामले में जांच करते हुए टीम ने दूसरे आरोपी अविनाश उर्फ जोनी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कार का म्यूजिक सिस्टम व एक स्टेफनी बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed