{"_id":"61424f2b8ebc3eb7806b71ac","slug":"school-principal-and-teachers-will-have-to-keep-special-focus-on-ptm-kurukshetra-news-knl833420107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षकों को पीटीएम पर रखना होगा विशेष फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षकों को पीटीएम पर रखना होगा विशेष फोकस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने बुधवार को सक्षम स्कोर कार्ड की समीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षकों को अध्यापक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारियों से एसएटी पर भी चर्चा की है।
एसएटी में 75 फीसदी से अधिक पाने वाले विद्यार्थियों का स्कोर बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाए। सभी शिक्षकों को निष्ठा का प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए शिक्षकों का पंजीकरण निष्ठा के लिए बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर इस कार्य को करेंगे तो निश्चित ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकेगी। इस समय कुरुक्षेत्र 69 फीसदी स्कोर लेकर प्रदेश में 7वें नंबर पर है। एडीसी ने कहा कि इस पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों को उनके बच्चों की रिपोर्ट कार्ड के बारे में नियमित रूप से चर्चा की जाए। इससे विद्यार्थियों की प्रगति में सुधार लाया जा सके। इतना ही नहीं शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी को भी सुनिश्चित किया जाए।
एडीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अविनाश मिश्रा, डाइट की प्राचार्य नमिता कौशिक, जिला परियोजना संयोजक विनोद कौशिक व सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सक्षम स्कोर कार्ड के विषय पर विस्तार से चर्चा की। एडीसी ने कहा कि ई-विद्यालय व अवसर एप पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी को सुनिश्चित किया जाए।