फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   School buses are being run disregarding the rules, playing with the lives of innocent people

Kurukshetra News: नियमों को ताक पर रख दौड़ाई जा रही स्कूली बसें, मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
School buses are being run disregarding the rules, playing with the lives of innocent people
कुरुक्षेत्र। कई बार हादसे व सरकार के कड़े निर्देशों के बावजूद विभिन्न निजी स्कूलों की अनेक बसें नियमों को ताक पर रख सरपट दौड़ायी जा रही है, जिससे इनमें सवार होने वाले मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। किसी बस में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं तो किसी में अग्निशमन यंत्र से लेकर सीसीटीवी कैमरे तक नहीं है। यही नहीं बसों पर परिचालक भी बिना लाइसेंस के ही तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी व मांगे राम की अध्यक्षता में गठित टीम ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत मंगलवार को कई स्कूलों की बसों का औचक निरीक्षण किया तो यह हकीकत सामने आई। इसे देख टीम भी हैरान रह गई। जिन स्कूल बसों में खामियां पाई गई है वे सभी सामान्य नहीं बल्कि नामी स्कूल हैं। टीम ने ज्योतिसर, सेक्टर चार व सात, लोहार माजरा व शांति नगर में स्थित इन स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया तो अधिकतर के यही हालात मिले, जिन पर न स्कूल संचालक और न ही संबंधित स्टाफ के सदस्य कोई जवाब दे पाए।
विज्ञापन

उक्त सभी स्कूल बसों के आयोग की सदस्य द्वारा चालान करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही सभी स्कूल प्रबंधक संचालकों को निर्देश दिए गए कि तीन दिन के अंदर अपनी सभी बसों का सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत जो निर्धारित मापदंड है उसके तहत स्कूली वाहनों को दुरुस्त करवाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा के साथ लापरवाही करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस दौरान सभी वाहन चालकों, परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया ताकि नियमों का पालन करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगे भी स्कूलों में बसों का औचक निरीक्षण करने का कार्य किया जाएगा, यदि लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के प्रतिनिधि जय कुमार, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, चेयरमैन सीडब्ल्यूसी गुरनाम सिंह, एसएचओ सिटी ट्रैफिक सुनील कुमार, एमवीओ इंदू शर्मा, डीसीपीओ अर्चना कुमारी सदस्य सीडब्ल्यूसी जोगिंद्र सिंह, परिवहन निरीक्षक आरटीए गजे सिंह, फायर अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed