फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Schedule for NAPA's voter list released, final publication of voter list will be held on August 18

नपा की वोटर सूची के लिए शेड्यूल जारी, 18 अगस्त को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Schedule for NAPA's voter list released, final publication of voter list will be held on August 18
कुरुक्षेत्र। राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा द्वारा नगरपालिका पिहोवा, शाहाबाद और इस्माईलाबाद की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इन तीनों नगर पालिका की नई मतदाता सूची के लिए दावे आपत्तियों को आमंत्रित किया गया है और 18 अगस्त 2021 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इससे पहले मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 7 जून 2021 को किया जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए 3 मई 2021 से लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिसके कारण पहले निर्धारित शेड्यूल के अनुसार दावे व आपत्तियां प्राप्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार नगर पालिका की मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के लिए दोबारा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 9 जुलाई तक ड्राफ्ट मतदाता सूची के लिए दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी, 16 जुलाई (10 व 11 जुलाई को छोड़कर) तक दावे आपत्तियों को दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 27 जुलाई को दावे और आपत्तियों का निपटान कार्य संबंधित रिवाइजिंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत 30 जुलाई तक उपायुक्त के समक्ष रिवाइजिंग अधिकारी के आदेशों के विपरीत दावे आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी, 4 अगस्त तक उपायुक्त द्वारा दावे आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और 18 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed