फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saurabh secured first place in the 55 kg category.

Kurukshetra News: सौरभ ने 55 किलोग्राम वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Saurabh secured first place in the 55 kg category.
राजौंद। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाखौली के प्रतिभाशाली छात्र सौरभ ने 55 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान सौरभ ने आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का बेहतरीन परिचय दिया। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी यह जीत विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। विद्यालय में इस उपलब्धि के लिए खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने सौरभ और उनके पिता राजेश शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed