फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Satta Ka Sangram Program Reached Kurukshetra Lok Sabha Today For Yuva se Charcha

Satta Ka Sangram: कुरुक्षेत्र में युवाओं से चर्चा...एक सुर में बोले सभी हवाई योजनाएं नहीं हमें रोजगार चाहिए

Tue, 21 May 2024 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 02:31 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज कुरुक्षेत्र पहुंचा। यहां युवाओं से उनके मुद्दों और चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि से उनकी उम्मीदें जानी गई।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Program Reached Kurukshetra Lok Sabha Today For Yuva se Charcha
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में युवाओं से बातचीत की गई और लोकसभा चुनाव में उनके क्या मुद्दे रहेंगे, इस पर बात की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान युवाओं ने कहा कि काम हुआ है लेकिन सबसे ज्यादा जरूरत रोजगार की है। हवाई योजनाएं नहीं चाहिए, युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता होनी चाहिए।

सिविल सर्विसिज की तैयारी कर रहे राहुल ने कहा कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले बेहतरी हुई है लेकिन उतनी नहीं जितनी होनी चाहिए थी। सबसे बड़ी बात रोजगार की है। युवा दिन प्रतिदिन कुठिंत होता जा रहा है। रोजगार न होने पर युवा वर्ग नशे की तरफ बढ़ रहा है। युवाओं के पास स्किल डेवलपमेंट नहीं है। युवा पढ़ तो रहे हैं पर उनके पास कौशल नहीं है। योजनाओं को धरातल पर उतारना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में इस मुद्दे पर बात नहीं हो रही है, केवल वोटबैंक पर ही बात की जा रही है। राजनीतिक पार्टियां युवाओं के मुद्दे उठाएं।

रिसर्च स्कॉलर अंकुर ने कहा कि रोजगार सबसे बड़ी जरूरत है। युवाओं के लिए कोई काम नहीं हो रहा। कुरुक्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ। वहीं जनसंचार विभाग की ज्योति ने कहा कि रोजगार की कमी एक बड़ा मुद्दा है। रोजगार न मिलने से हताश युवक बाहरी देशों की तरफ जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed