{"_id":"66487658b002c9529a0c3bee","slug":"sarpanch-wife-murdered-in-land-dispute-in-kurukshetra-dispute-going-on-with-uncle-family-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: जमीनी विवाद में सरपंच की पत्नी हत्या, चाचा-ताऊ के परिवार से चल रहा था झगड़ा; छह माह की थी गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: जमीनी विवाद में सरपंच की पत्नी हत्या, चाचा-ताऊ के परिवार से चल रहा था झगड़ा; छह माह की थी गर्भवती
Sat, 18 May 2024 03:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 May 2024 03:05 PM IST
सार
सरपंच अनिल का 2 कनाल की जमीन को लेकर चाचे-ताऊ के परिवार से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को जमीन की निशानदेही भी कराई गई थी। इसी को लेकर गांव में उनकी पंचायत चल रही थी। तभी अशोक कुमार और उसकी पत्नी उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र के डोडा खेड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में गांव के सरपंच की पत्नी की हत्या कर दी। हमले में सरपंच अनिल को भी चोटें लगी है, जिसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त यशोदा 28 साल निवासी डोडा खेड़ी के रूप में हुई है। गांव के सरपंच अनिल कुमार का उसके चाचे-ताऊ के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सरपंच अनिल का 2 कनाल की जमीन को लेकर चाचे-ताऊ के परिवार से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को जमीन की निशानदेही भी कराई गई थी। इसी को लेकर गांव में उनकी पंचायत चल रही थी। तभी अशोक कुमार और उसकी पत्नी उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे। आरोप है कि अशोक और पत्नी ने महिला यशोदा के पेट में लात मार दी, जिससे तबीयत खराब हो गई। पति-पत्नी को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान यशोदा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं थाना सदर थानेसर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला छह माह की गर्भवती थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन