फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sarpanch from all over the state will gather in Jat Dharamshala today

Kurukshetra News: आज जाट धर्मशाला में जुटेंगे प्रदेश भर से सरपंच

Wed, 22 Feb 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 Feb 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch from all over the state will gather in Jat Dharamshala today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों का धरना लगभग एक माह से भी ज्यादा समय से जारी हैं। ई-टेंडरिंग के विरोध में बुधवार को जाट धर्मशाला में प्रदेश भर से सरपंच पहुंच कर आगे की रणनीति बनाएगें। प्रदेश भर से आए सरपंच अपने-अपने अनुभव साझा आगामी योजना पर चर्चा करेंगे।
सरपंच पहले बीडपीओ कार्यालय पर धरना देकर रोष जता रहे थे। वहीं कुछ समय बाद विधायक के आवास पर ई-टेंडरिंग का विरोध कर रोष जताते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। ई-टेंडरिंग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके है। कुछ दिन भूख हड़ताल पर भी रहे। इसके बाद भी समस्या का कोई हल न निकल पाने संरपचों मे रोष है।
विज्ञापन

अधिकतर सरपंचों ने ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर सरकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से भी किनारा किया हुआ हैैं तो वहीं ब्लॉक परिषद के सदस्य और जिला परिषद के सदस्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मनरेगा स्कीम के साथ-साथ गांव में लागू होने वाली अन्य योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान जितेंद्र खैरा का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगे नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेेगा। ई-टेंडरिंग के विरोध में आज जाट धर्मशाला में प्रदेश भर से सरपंच पहुंचेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed