फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation worker hanged himself to death

Kurukshetra News: सफाई कर्मी ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker hanged himself to death
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में बाढ़ राहत प्र​शिक्षण लेते वालिंटियर। संवाद
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर के 30 वर्षीय सफाई कर्मी रमन कुमार ने अपने संतपुरा स्थित घर में आत्महत्या कर ली। शव घर में रस्सी से लटका मिला। मृतक की पहचान बहादुरपुरा निवासी रमन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने रमन की लिव-इन पार्टनर सोनिया और उसके साथियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी देते हुए रमन के मामा शिव कुमार निवासी इशाकपुर ने बताया कि रमन करीब चार साल पहले अपनी पत्नी पुष्पा और दोनों बेटियों को मायके छोड़कर सोनिया के साथ संतपुरा में रह रहा था।
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि परिवार का कहना है कि नोट पर रमन के हस्ताक्षर नहीं हैं और लिखाई भी उसकी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कुमार के अनुसार रमन के मकान पर लिव-इन पार्टनर और उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति की नजर थी। आरोप है कि उन्होंने रमन पर मकान 30 लाख रुपये में बेचने के लिए दबाव बनाया। कागजात भी तैयार करवा लिए थे। इसके बाद रमन को नौकरी में हाजरी सहित अन्य मुद्दों पर परेशान किया जाने लगा। सुभाष मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में बाढ़ राहत प्रशिक्षण लेते वालिंटियर। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में बाढ़ राहत प्रशिक्षण लेते वालिंटियर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed