फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sangat against Daduwal and Dhamija

Kurukshetra News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब विवाद गहराया, दादूवाल व धमीजा के विरोध में उतरी संगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sangat against Daduwal and Dhamija
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में रविवार को हुआ विवाद और गहरा गया है। इस संबंध में वीरवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में भी संगत ने बैठक कर कमेटी के महासचिव गुरविंदर धमीजा व बलजीत सिंह दादूवाल द्वारा बोले गए शब्दों की कड़ी निंदा की। संगत ने कहा कि सच्चा सिख कभी ऐसे शब्दाें का प्रयोग नहीं करता और न ही गुरद्वारा परिसर की मर्यादा भंग कर सकता है। सिख संगत ने महासचिव गुरविन्दर सिंह धमीजा और बलजीत सिंह दादूवाल का बॉयकाट करने पर चर्चा की। वहीं तय किया कि इन्हें किसी भी स्टेज पर बोलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सिख संगत द्वारा गुरुद्वारा छठी पातशाही में फिर से बैठक की जाएगी, जिसमें कमेटी के प्रधान महंत करमजीत शामिल होंगे, इसके लिए उन्हें निमंत्रण दिया गया है। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में लगभग 100 से अधिक मौजिज सिख तथा विभिन्न सोसाइटी के प्रमुख मौजूद रहे। इनमें विशेष रूप से जत्थेदार महिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, तजिंदर सिंह खैरा, परमजीत सिंह मक्कड़, परमिन्दर सिंह पाहवा, प्रिंसिपल करनैल सिंह, जगतप्रीत सिंह हरविंदर पाल सिंह, कैप्टन परमजीत सिंह जसप्रीत सिंह गुरमीत सिंह, डॉ. कंवरजीत सिंह, अमरजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed