फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sai Kurukshetra volleyball team won the ninth state level junior championship

साई कुरुक्षेत्र की वॉलीबॉल टीम ने जीती नौवीं राज्यस्तरीय जूनियर चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sai Kurukshetra volleyball team won the ninth state level junior championship
भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) कुरुक्षेत्र की वॉलीबॉल टीम ने नौवीं हरियाणा राज्य जूनियर चैंपियनशिप में जीत हासिल की है। चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर साई कुरुक्षेत्र के चार खिलाड़ियों का चयन हरियाणा टीम के लिए किया गया है। वे अब राष्ट्रीय कैंप के लिए फतेहाबाद में अभ्यास करेंगे। ये चैंपियनशिप 25 से 30 दिसंबर तक बंगाल में होगी। इस उपलब्धि पर साई की कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा, वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अमीर सिंह, महासचिव सूबे सिंह और साई के प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच और सेवानिवृत्त सीनियर हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह ने वॉलीबॉल कोच राहुल सांगवान अन्य को बधाई दी है।
विज्ञापन

नौंवी राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 12 दिसंबर को दादरी में हुआ और 32 टीमों ने भाग लिया था। इस चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र साईं की टीम के आठ खिलाड़ी खेले। इनमें अमन कुमार, लवी कुमार, शेखर तुरण, योगेश, भानु प्रताप, दीपांशु, मयंक, जतिन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उद्घाटन मैच में कैथल की टीम को 3-2 के सेट से पराजित किया। इसके बाद गुरुग्राम टीम को सेमीफाइनल में हराया और फाइनल मुकाबला फतेहाबाद के साथ हुआ। इस फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र की साई टीम ने फतेहाबाद को चार सेट में हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। वॉलीबॉल कोच राहुल सांगवान ने कहा कि कुरुक्षेत्र साई के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के बल पर साई कुरुक्षेत्र के चार खिलाड़ी अमन कुमार, लवी कुमार, शेखर तुरण और योगेश का चयन हरियाणा टीम के लिए हो गया है। यह खिलाड़ी फतेहाबाद में शुरू हो रहे नेशनल कैंप में अभ्यास करेंगे और दिसंबर माह में बंगाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। इन खिलाड़ियों से पूरी उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed