{"_id":"581a3f084f1c1bd635435c19","slug":"sahid-sushil-kumar-give-cheque-fifty-lakh-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सुशील कुमार के परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपये का चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सुशील कुमार के परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपये का चेक
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
श्ाहीद के पिररिजनाों काे दिए चेक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शहीद हुए पिहोवा निवासी बीएसएफ के जवान सुशील कुमार के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि बुधवार को सौंप दी गई है। एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने 50 लाख रुपये का चेक सुशील के परिजनों को सौंपा। पिहोवा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान डीसी सुमेधा कटारिया की मौजूदगी में यह चेक दिया गया।
बुधवार को शहीद सुशील कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि सभा में राज्य सरकार की ओर से शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि भी परिजनों को सौंप दी गई। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर रविवार को पाकिस्तान की ओर आरएसपुरा सेक्टर में की गई फायरिंग में बीएसएफ के हेडकांस्टेबल सुशील कुमार को गोली लगी थी। बाद में उनकी मौत हो गई थी। शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा राज्य सरकार ने की थी। उसी घोषणा के तहत बुधवार को यह राशि का चेक सौंपा गया।
दी श्रद्धांजलि
शहीद सुशील को कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों और राजनीति से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भारत भूषण भारती ने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों का देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि शहीद सुशील कुमार की याद में स्मारक भी बनाया जाएगा। डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि सरकार की ओर से परिवार को जहां 50 लाख रुपये की राशि का चेक दिया गया। श्रद्धांजलि सभा में पालिका प्रधान अशोक सिंगला, उप-प्रधाल दीपक अत्री, पूर्व प्रधान महंत तरण दास, जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, धुम्मन सिंह किरमच, जयभगवान शर्मा डीडी, युधिष्ठर बहल, रामधारी शर्मा, राजेंद्र बाखली, मदन लाल दुआ, सुखबीर सैनी, सतीश सिंगला, पूर्व मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी गुरिंद्रजीत सिंह नत्त, एसडी मुरार, बाबा बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह मुलतानी, विक्रम चक्रपाणी, मदन लाल सारसा, अमन चीमा, कर्णजीत सिंह चट्ठा, राकेश बधवार, नगर पार्षदों सहित नगर की अनेक समाजसेवी, धार्मिक व अन्य संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।