फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SAD will be strong in Haryana

‘हरियाणा में मजबूत की जाएगी शिअद’

Mon, 14 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Mon, 14 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
शिअद हरियाणा और कुरुक्षेत्र जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया।
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर मैनेजर सुखदेव सिंह ने सभी पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद एसजीपीसी सदस्य और शिअद हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने सभी के साथ बैठक की।

इसमेें उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विंग बनाकर हर बिरादरी के लोगों को शिअद से जोड़ना शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसमें युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो और प्रदेश महासचिव तजिंदरपाल सिंह स्याहपोश ने सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी सदस्य हरभजन सिंह मसाना ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर काम करें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत आधारशिला रखने में योगदान दें।


इस मौके पर शिअद बादल हरियाणा के उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह सैंयानासैंदा, प्रचार सचिव कर्मबीर सिंह कंग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करनैल सिंह, प्रदेश महासचिव जगतार सिंह पिहोवा, करनैल सिंह, सचिव वीर बहादुर सिंह, जिला प्रधान जरनैल सिंह बोढी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखजिंदर सिंह मसाना, सुखपाल सिंह भुट्टर, उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह कंग, अमरजीत सिंह नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed