फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ruma first in javelin throw and shot put competition

Kurukshetra News: जैवलिन थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिता में रूमा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Ruma first in javelin throw and shot put competition
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. शीशपाल ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। संयोजक डॉ. दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला वर्ग में जैवलिन थ्रो में रूमा पहले, लवप्रीत दूसरे और ऊषा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दिविंदेय ने पहला स्थान हासिल किया और नमन ने दूसरा व किशन ने तीसरा स्थान हासिल किया और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहित पहले, अंकुश दूसरे और अरुण ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं शॉटपुट प्रतियोगिता में आशीष पहले अरुण दूसरे और अंकुश तीसरे स्थान पर रहा। जबकि थ्री लैग दौड़ में नमन और आर्यन ने पहला स्थान हासिल किया और करण और अक्षित ने दूसरा व नितिश कुमार एवं अनुज ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में आर्यन पहले स्थान पर रहा और अंकुश दूसरे एवं नमन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आरती ने पहला स्थान हासिल किया और सरवजीत कौर दूसरे व रूमा तीसरे स्थान पर रही और 200 मीटर दौड़ में अमृता पहले, सलमा दूसरे और लवप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं शॉटपुट प्रतियोगिता रूमा पहले, आरती दूसरे और ऊषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि थ्री लैग प्रतियोगिता में ऊषा और आरती पहले, सरवजीत और शीतल दूसरे व भारती और अमृता ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में रूमा पहले, लवप्रीत दूसरे और ऊषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. सौरभ त्रिखा ने खिलाड़ियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं के नियम समझाए और ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल समिति के संयोजक डॉ. हीरा लाल ने विजेताओं खिलाड़ियों को प्रेरित किया और इसी खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता को खेलने के लिए खिलाडिय़ों के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षकों सहित खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed