फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 3 crore 66 lakh 43 thousand in the last 5 days of the bill collectors, Kurukshetra

पिछले 5 दिनों में 3 करोड़ 66 लाख 43 हजार रुपये के बिल जमा

Tue, 15 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 15 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरकार के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के फैसले से भले ही लोगों को परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन बिजली निगम की चांदी हो गई। निगम के खजाने में महज पांच दिनों में उपभोक्ताओं की ओर से 3 करोड़ 66 लाख 43 हजार रुपये जमा हुए। डिफॉल्टरों के पैसे और पुराने बकाया की आमद से बिजली निगम ने रात नौ बजे तक बिल काउंटर खुले रखे, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और अधिक से अधिक उपभोक्ता अपना बिल भुगतान कर सकेे।
विज्ञापन


 11 नवंबर को ही हुआ 1 करोड़ 88 लाख का बिल भुगतान
11 नवंबर को सबसे अधिक 1 करोड़ 88 लाख रुपये बिजली बिलों भरा गया। वहीं 12 नवंबर का आंकड़ा 91 लाख 70 हजार रुपये रहा। सरकार का नोट बैन का फैसला निगम को खूब रास आ रहा है। बिजली निगम के अधिकारी ने बताया कि जो लोग कहने और नोटिसों के बावजूद  बिल नहीं भरते थे वहीं सैकड़ों डिफॉल्टरों ने लाइन में खड़े होकर निगम के पैसे का भुगतान किया। 1 से 13 नवंबर तक 8 करोड़ 45 लाख 22 हजार रुपये की आमदनी बिजली बिलों से निगम को हो चुकी है। इसमें करीब पौने चार करोड़ रुपये के बिलों का भुगतान सिर्फ पांच दिन में ही हुआ। वहीं 1 से 8 नवंबर तक आठ दिनों में 4 करोड़ 78 लाख रुपये का ही बिल भुगतान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed