फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 2.53 lakh snatched from two people in the name of sending it to Australia

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो लोगों से हड़पे 2.53 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.53 lakh snatched from two people in the name of sending it to Australia
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो लोगों से 2.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने वर्क वीजा दिलाने के नाम पर एडवांस रुपये लिए थे। थाना शहर में दर्ज शिकायत में कृष्ण पाल निवासी बगरट ने बताया कि आरोपी संदीप और मनजीत कौर ने उसके बेटे प्रवीन को वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इस एवज में आरोपियों ने सात लाख रुपये मांगे थे। विश्वास करके उन्होंने पासपोर्ट व दस्तावेज के साथ दो अगस्त को आरोपी महिला को सात हजार रुपये दिए थे। उसके बाद 23 अगस्त को साढ़े 24 हजार, ऑफर लेटर मंगाने के नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे। बाद में आरोपी वीजा आने की बात कहकर दो लाख रुपये मांगने लगे, मगर उन्होंने वीजा की कॉपी मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकियां देने लगे।
विज्ञापन

उधर, सतनाम सिंह निवासी सेक्टर-सात ने बताया कि आरोपी राजदीप और सिमरन ने उसे दो साल के वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी उससे करीब 2.12 लाख रुपये फाइल बनाने के नाम पर ले गया था। आरोपी ने उससे तीन माह का समय मांगा था। बाद में आरोपी ने उसकी काॅल उठानी बंद कर दी। शिकायत करने पर आरोपी ने उसके 50 हजार रुपये वापस कर दिए थे, मगर बकाया रकम वापस देने से इनकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed