फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 23680 snatched at knife point from personnel going to deliver cylinders

सिलिंडर की डिलीवरी देने जा रहे कर्मियों से चाकू की नोक पर छीने 23680 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rs 23680 snatched at knife point from personnel going to deliver cylinders
ट्रैक्टर-ट्राली में गैस सिलिंडर की डिलीवरी देने जा रहे गैस एजेंसी के दो कर्मियों से बदमाश मारपीट करके चाकू की नोक पर 23680 रुपये छीनकर फरार हो गए। सभी हमलावरों ने रुमाल और कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। महज 10 मिनट के अंदर ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर अपनी बगैर नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार होकर चंपत हो गए। आठ पहले भी उक्त गैस एजेंसी के कर्मियों से बाइक सवार बदमाश कैश छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमनाथ वासी धनीरामपुरा ने थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में बताया कि वह पिहोवा अंबाला रोड गैस एजेंसी में बतौर डिलीवरी मैन की नौकरी करता है। सोमवार को वह उसी के गांव के साहब सिंह जो एजेंसी में बतौर ट्रैक्टर ट्राली चालक कार्यरत है, के साथ सिलिंडर लोड करके ठोल एरिया में सप्लाई देने गए थे। वे ठोल, डल्ला माजरा, बिजडपुर से सप्लाई देकर वापस ठोल आ रहे थे। करीब ढाई बजे जैसे ही वह थडोली मोड से पहले एक मैरिज पैलेस के पास पहुंचे तो सड़क पर दो बाइक खड़ी थी। उन बाइक को बचाने के लिए साहब सिंह ने ट्रैक्टर की स्पीड कुछ कम कर ली। जैसे वह उन बाइक के पास से गुजरने लगे तभी वहां पहले से मौजूद 10-12 युवक झाड़ियों से बाहर आए, जिसमें चार युवक ट्रैक्टर पर चढ़ गए तथा अन्य ने ट्रैक्टर को घेर लिया। सभी ने रूमाल व कपड़े से अपने मुंह ढके हुए थे। ट्रैक्टर पर चढ़े युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उसने रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो एक युवक ने उन पर डंडे से हमला किया तथा दूसरे युवक ने चाकू उसकी गर्दन पर रख कर उसके कब्जे से पैसों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन

जाते-जाते बदमाशों ने उसकी जेब से उसका पर्स भी निकाल लिया, जिसमें करीब एक हजार रुपये थे। बैग में 27 सिलेंडरों के 22680 रुपये थे। इसके बाद सभी बदमाश बाइकों पर सवार हो फरार हो गए। हालांकि उन्होंने बाइक के नंबर नोट करने की कोशिश की, मगर किसी भी बाइक पर नंबर नहीं था। उसने मामले की सूचना गैस एजेंसी मैनेजर अजैब सिंह वासी शेरगढ़ को फोन करके दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल दाखिल कराया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर इस्माईलाबाद थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ महीने पहले भी हुई वारदात
इसी साल 14 जनवरी को भी एजेंसी कर्मियों से दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने गांव थडोली से वापस आते समय ट्रैक्टर चालक करण से करीब 80 हजार रुपये का कैश, दो एटीएम कार्ड व कुछ कागजात लेकर फरार हो गए थे। यह मामला अभी ट्रेस भी नहीं हुआ था कि आठ महीने बाद दोबारा एजेंसी कर्मियों को निशाना बनाते हुए बदमाश कैश छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed