{"_id":"61b1167dbb939e3cb517ec1a","slug":"rs-13679-blown-from-female-consumer-s-account-by-asking-otp-case-registered-kurukshetra-news-knl921523183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी पूछकर महिला उपभोक्ता के अकाउंट से उड़ाए 13679 रुपये, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी पूछकर महिला उपभोक्ता के अकाउंट से उड़ाए 13679 रुपये, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। बैंक कर्मचारी बताकर शातिर ठग ने पहले तो महिला उपभोक्ता से ओटीपी की जानकारी ली और फिर उसके खाते से 13679 रुपये निकाल लिए। महिला ने इसकी जानकारी बैंक व पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ठोल की रहने वाली निशा रानी ने थाना इस्माईलाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसका एसबीआई बैंक में खाता है। मंगलवार को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। उस व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उससे कहा कि उसके खाते की ट्रांजेक्शन रुकी हुई है। इसलिए उसे मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी देनी होगी। वह उसकी बातों में आ गई और मोबाइल पर आए ओटीपी को उस व्यक्ति को बता दिया था। इसके बाद उसके खाते से पहले पांच हजार रुपये और फिर 8679 रुपये कट गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बाक्स
ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचने के लिए जागरूक रहे फोटो 17
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु जैन ने कहा कि साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर कॉल करके निजी जानकारी हासिल करते हैं। जैसे ही उनको ओटीपी मिलता है वे धोखाधड़ी करके अकाउंट खाली कर देते हैं। जागरूक होकर ही ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है। नागरिक अपने बैंक अकाउंट संबंधी कोई भी जानकारी किसी के भी साथ साझा न करें। अगर कोई जानकारी चाहिए तो बैंक जाकर प्राप्त करें।