{"_id":"68a6245e567f969d210bf1a1","slug":"rotary-club-planted-trees-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140777-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने लगाए पौधे
Thu, 21 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। पौधरोपण करते रोटरी क्लब के सदस्य। संवाद
शाहाबाद। रोटरी क्लब की ओर से पटेल हेल्थ केयर साहा रोड पर पौधरोपण किया गया। क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए 1000 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में आज 320 पौधे लगाए गए। रोटरी प्रधान डॉ. आरएस घुम्मन ने अपने संबोधन में वृक्षों की महत्ता के बारे में बताया कि जिस प्रकार हम अपनी मां का सम्मान करते हैं उसी प्रकार हमें अपनी धरती माता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं ताकि हमारी धरती पर प्रकृति का संतुलन बना रहे। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन एसएस खुराना ने कहा कि आज के युग में वृक्षों के महत्व को नकारा जा रहा है और अंधाधुंध वृक्षों की कटाई के कारण आज मनुष्य को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं जिससे धरती पर प्रकृति का संतुलन बना रहे। इस अवसर पर जिला सलाहकार राजकुमार गर्ग, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. एसएस आहूजा, प्रवीण ठकराल, वीरेंद्र ठकराल, प्रितपाल सिंह ढिल्लों, सुरेश गोगिया, एससी सिंगला, महेश गोयल सहित क्लब के अन्य रोटेरियन उपस्थित रहे।
विज्ञापन