{"_id":"68376ed943fe08a2380feaf5","slug":"rosh-in-students-on-non-issuance-of-roll-numbers-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136399-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोल नंबर जारी न होने पर छात्राओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोल नंबर जारी न होने पर छात्राओं में रोष
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्राओं की समस्या सुनते छात्र नेता भारत बराड़। संवाद
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय की करीब 100 छात्राओं में रोल नंबर न जारी होने पर रोष है। छात्राओं ने बताया कि उनकी परीक्षा 30 मई को है, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अभी तक रोल नंबर जारी नहीं किया गया और कई छात्राओं का हजारों में फाइन लगाया गया है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि वह छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन से मिले और बातचीत की। विद्यार्थियों का जुर्माना माफ करवाने की मांग रखी। प्रशासन ने रोल नंबर जारी करने का आह्वान किया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष शुभम राणा, छात्र नेता लकी चौहान, उपकार राणा सहित अन्य छात्राएं मौजूद रही।
प्रधानाचार्य उपासना आहूजा ने बताया कि कुछ छात्राओं की हाजरी, एसाइनमेंट, मिड टर्म सहित अन्य जरूरी गतिविधियों में कोरम पूरा न होने के चलते रोल नंबर रोके गए हैं। इससे पहले छात्राओं को नोटिस भी दिए गए है कि ये सभी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी ठोस वजह बताकर अपना कार्य पूरा का दे रहे हैं, उनका रोल नंबर जारी किया जा रहा है।