{"_id":"64de7d244146121e8c05f946","slug":"roadways-employees-roared-fiercely-against-the-government-for-two-hours-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-3200-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो घंटे तक सरकार के खिलाफ जमकर गरजे रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो घंटे तक सरकार के खिलाफ जमकर गरजे रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन
पिहोवा। बस स्टैंड पर साझा मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने वेतन में वृद्धि समेत अन्य मांगों के समर्थन में दो घंटे प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान विनोद शर्मा व इंटक यूनियन के प्रधान तरसेम खटक ने की। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों के प्रति अनदेखी बरतने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता बलदेव सिंह मामू माजरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बताया है कि सरकार की वादाखिलाफी के चलते कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। परिवहन मंत्री व साझा मोर्चा के बीच हुए बैठक में मांगी हुई मांगों को अभी तक लागू नहीं किया गया , जिसके चलते कर्मचारियों को मजबूरन दो घंटे का धरना प्रदर्शन करना पड़ा है।
बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया है कि यदि सरकार ने अभी भी मांगी हुई मांगों को लागू नहीं किया गया तो आने वाले समय में साझा मोर्चा द्वारा मीटिंग बुलाकर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी । प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन सरकार के नाम से एसएसआई को दिया गया। इस मौके पर संजीत कुमार राजेंद्र लोहार माजरा गुरबख्श नलवी साहब सिंह अमरजीत नवदीप बाजीगर सतपाल करनैल सिंह निर्मल सिंह सूरज प्रकाश अर्जुन सिंह कश्मीर सिंह जयवीर जसमेर परवीन रामपाल राजवीर बलदेव सिंह शीशपाल आदि कर्मचारी मौजूद थे।