फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways buses will remain jammed for two days from today, Kurukshetra

आज से दो दिन रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will remain jammed for two days from today, Kurukshetra
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बैठक को सर्व कर्मचारी संघ के नेता। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बैंक, बीमा व राज्य सरकारों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी कमर कस ली है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण ां रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहेगा।
हालांकि सरकारी बैंक खुले रहेंगे, लेकिन स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने के चलते कामकाज प्रभावित रहेगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) ने भी हड़ताल का समर्थन करने का एलान किया है। गैर शिक्षक कर्मचारी कुंटिया कार्यालय के बाहर दो घंटे प्रदर्शन करने के बाद काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करेंगे। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल से एक दिन पहले रविवार को जिलेभर के कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारियों से संपर्क साधा और हड़ताल को सफल बनाने के लिए आगामी रणनीति बनाई।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। एक-एक कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है। कर्मचारी सरकार की कर्मचारी, मजदूर, किसान छात्र व आमजन विरोधी नीतियों को लेकर सरकार को मुंह की खाने को मजबूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली यूनियन के राज्य महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराने, निजीकरण बंद करने, ठेका प्रथा बंद करने, छटनी ग्रस्त कर्मचारी बहाल करने, अनुबंध, आउटसोर्सिंग, प्रोजेक्ट पार्ट टाइम अतिथि एक्सटेंशन, कच्चे कर्मचारी को पक्का करने, समान काम समान वेतन लागू करने, सेवा सुरक्षा, लेबर कोड सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में हड़ताल की जाएगी।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा (संबंधित महासंघ) के कुरुक्षेत्र डिपो प्रधान राजेश गोयल का कहना है कि 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों की सभी यूनियन 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगी।

कुंटिया प्रधान नीलकंठ शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। सभी कर्मचारी सुबह दो घंटे के लिए कुंटिया कार्यालय के बाहर धरना देंगे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। इसके पश्चात काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed