फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways bus overturns 11 passengers injured

रोडवेज की बस पलटी, 11 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturns 11 passengers injured
तोशाम से चंडीगढ़ जा रही भिवानी रोड डिपो (तोशाम सब डिपो) की बस हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव मलिकपुर के पास एक ट्राले को ओवरटेक करते हुए संतुलन बिगड़ने से खेत में पलट गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना में दो दंपति सहित 11 यात्री घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से पिहोवा के निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक चोट लगने के कारण सरकारी अस्पताल से दो लोगों को रेफर किया गया। बस में 60 से ज्यादा सवारियां मौजूद थी। मामले की सूचना पाकर पिहोवा व इस्माईलाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को बस से बाहर निकालकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों में कमलेश (45) वासी कैथल के सिर में 15 टांके, सुशील (33) वासी हिसार कंधे में फैक्चर, सुनीता (43) सिर में सात टांके व हाथ में चोट व कुलवंत सिंह (52) वासी पिहोवा की छाती में चोट लगी, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहीं सात घायलों को सीएचसी पिहोवा में, जिनमें दो घायल ललीता (66) वासी कैथल गर्दन व रीढ़ की हड्डी व फूल सिंह (75) वासी कैथल सिर व रीढ़ की हड्डी में चोट के चलते सीएचसी पिहोवा से रेफर किया गया। अन्य सभी घायलों को उपचार के बाद को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तोशाम सब डिपो की एचआर-61 डी-1991 बस तोशाम बस स्टैंड से सुबह 5 बजे 10 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस को हिसार से होते हुए दोपहर 12 बजे तक चंडीगढ़ पहुंचना था। पिहोवा बस स्टैंड के बाद करीब 9 बजे यह बस काजल फार्म (मलिकपुर) के पास पहुंची एक ट्राले को ओवरटेक कर रही थी तभी अचानक बस के आगे कहीं से गोवंश आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने एकदम ब्रेक लगा दिए, जिससे बस बेकाबू होकर खेत में पलट गई। गनीमत रही दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यात्री गुरप्रीत सिंह, फूल सिंह, महेंद्र सिंह, गुरदीप कौर वासी सकेतड़ी पंचकूला, मनीष व ललीता ने आरोप लगाया कि चालक तेज गति के साथ लापरवाही से बस चला रहा था। बस चालक की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है। वहीं थाना इस्माईलाबाद कार्यवाहक प्रभारी पूर्ण चंद ने कहा कि सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस मामले में किसी से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए। घायलों में महेंद्र सिंह (75) वासी सकेतड़ी (पंचकूला) उनकी पत्नी गुरदीप कौर (70), गुरप्रीत सिंह (35) वासी गुमथला गढू, मनीष वासी (कैथल) व महेंद्र शर्मा (47) वासी चंडीगढ़ भी घायल हुए। सीएससी पिहोवा में प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। ललिता, महेंद्र सिंह, गुरदीप कौर व फूल सिंह का एक्स-रे भी किए गए है। घायल सुनीता ने बताया कि वह बेटी के साथ कैथल से चंडीगढ़ जाने के लिए बस में चढ़ी थी तथा ड्राइवर के पीछे सीट पर बैठी थी। उन्हें सिर्फ यही समझ आया कि ओवरटेक करते हुए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए और बस पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम सब डिपो के सीआई जय किशन ने बताया कि बस कंडक्टर ओमप्रकाश ने फोन करके उनको बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी थी। किलोमीटर स्कीम वाली इस बस को जसवंत सिंह चला रहे थे। उन्होंने मामले की रिपोर्ट बनाकर जीएम भिवानी को भेज दी है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed