फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road will be built from Umri Road to Power Grid Colony, Kurukshetra

उमरी रोड से लेकर पावर ग्रिड कॉलोनी तक की सड़क बनेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Umri Road to Power Grid Colony, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर की सबसे खस्ताहाल सड़क उमरी चौक से लेकर पावर ग्रिड कॉलोनी तक का भी नवनिर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से नगर परिषद को एक करोड़ 91 लाख रुपये का बजट भी जारी किया है।
इस सड़क का निर्माण कार्य करने के लिए एजेंसी को टेंडर सौंप दिया गया है। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इस एजेंसी को वर्क ऑर्डर मिलने के बाद 120 दिनों में निर्माण कार्य पूरा करना होगा। विधायक सुभाष सुधा ने मंगलवार देर शाम विधानसभा से दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि वे शहर की एक-एक सड़क और गली के हालात को बखूबी जानते हैं। इन सड़कों को लेकर दिन-रात प्रयासरत है कि सरकार की तरफ से सड़कों का निर्माण करने के लिए हरी झंडी मिल सके।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र के लिए कभी बजट की दिक्कत नहीं आने दी गई है इसलिए सरकार की तरफ से धीरे-धीरे सड़कों के लिए बजट जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही शहर की 13 गलियों और सड़कों के निर्माण कार्य को शुरू किया जा रहा है, इन गलियों और सड़कों के निर्माण कार्य पर करीब चार करोड़ 26 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाएगा। अगर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कोई कमी पाई गई तो दोषी व्यक्ति और अधिकारी को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस सड़क का निर्माण कार्य होने से सेक्टर-चार, आठ, लोटस ग्रीन सिटी, सेक्टर-29 व 30, पलवल सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed