{"_id":"62840472fd10783b4328a9d6","slug":"road-construction-jammed-during-the-day-driver-upset-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1085353124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में सड़क निर्माण से लगा जाम, वाहन चालक परेशान जाम की समस्या, रेंगकर चल रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में सड़क निर्माण से लगा जाम, वाहन चालक परेशान जाम की समस्या, रेंगकर चल रहे वाहन
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज पर लगा वाहनों का लंबा जाम। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट सिक्स लेन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। दिन में निर्माण कार्य होने से मंगलवार को पूरा दिन जाम हालात बने रहे। जाम में फंसे वाहन सवार चिलचिलाती गर्मी से परेशान रहे। परेशान लोगों ने योजना बनाकर रात के समय सड़क का निर्माण करने की मांग उठाई है।
इस समय सड़क के श्रद्धानंद चौक से लेकर पुराना बस अड्डे तक के हिस्से पर काम चल रहा है। दोनों तरफ की सड़क को उखाड़े दो सप्ताह का समय हो चुका है। एक तरफ की उखड़ी हुई सड़क पर मंगलवार को रोड़ा गिरना शुरू हुआ। इस दौरान मुख्य सड़क की एक साइड बंद हो जाने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। वहीं जिस सड़क को वन-वे के रूप में इस्तेमाल किया गया, वह भी पूरी तरह से उखड़ी होने के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। निर्माण के चलते पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। तीन दिन पहले भी निर्माण के चलते इस सड़क पर शाम को जाम लग गया था।
गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों ने कहा कि सड़क के इस हिस्से का निर्माण दिन की बजाए रात को होना चाहिए था, क्योंकि मोहन नगर ओवरब्रिज से उतरते ही रास्ता बदलने के लिए उनके पास दूसरे रास्ते का विकल्प नहीं है। निर्माण के चलते उन्हें जाम में फंसना पड़ रहा है। इस सड़क दिन में 200 से ज्यादा रोडवेज और निजी बसें व तीन हजार से ज्यादा अन्य वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सड़क का एक हिस्सा बंद हो जाने से पूरा शहर प्रभावित हो जाता है। दिन की बजाए अगर रात को सड़क के इस हिस्सा का निर्माण किया जाए तो किसी को परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों का कहना है कि सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। शहरवासियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
योजना बनाकर होना चाहिए काम : रिंकू
दुकानदार रिंकू ने बताया कि वह भी मानते हैं कि सड़क बनाने में समय तो लगता है, लेकिन योजना बनाकर काम किया जाए तो उससे किसी को तकलीफ नहीं होती। निर्माण एजेंसी द्वारादोनों तरफ की सड़क को एक साथ उखाड़ दिया गया। पहले एक तरफ की सड़क को उखाड़ उसे बनाते और फिर दूसरी ओर निर्माण शुरू करते।
दिन में रहता है जाम, रात को हो निर्माण : सुधीर
गोयल ऑप्टिकल के संचालक सुधीर ने बताया कि धूल-मिट्टी के कारण उन्हें दिन में 10 से ज्यादा बार दुकान में सफाई करनी पड़ती है। वहीं जाम लगा रहने के कारण कोई ग्राहक भी दुकान पर नहीं रुकता है। इस प्रकार के एरिया में सड़क निर्माण कार्य रात को होना चाहिए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

सड़क निर्माण के चलते लगे जाम में फंसे वाहन सवार। संवाद- फोटो : Kurukshetra