फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road accident, one died, one injured

कृषि विभाग में कार्यरत कर्मी की ट्रक के कुचले जाने से मौत, साथी भी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
road accident, one died, one injured
अंबाला रोड पर अनाज मंडी के पास ट्रक से कुचले जाने से कृषि विभाग में कार्यरत एक कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पिहोवा के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की शनाख्त 53 वर्षीय मेजर सिंह वासी लोहार माजरा के रूप में हुई, जो कि विभाग में बतौर चालक कार्यरत था। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सिटी पिहोवा में दर्ज शिकायत में मनजीत कौर वासी लोहार माजरा ने कहा कि वह शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे अंबाला रोड पर अनाज मंडी टी-प्वाइंट पर अपने पति मेजर सिंह से मिली थी। उसके साथ उसका भाई अमरीक सिंह भी था। उसका पति मेजर सिंह बाइक पर अपने साथ लेख राज लेकर के साथ ड्यूटी के बाद लौट रहे थे। वह जैसे ही अनाज के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका पति सड़क पर तथा लेखराज दुकानों की तरफ गिर गए थे। इसी दौरान ट्रक उसके पति मेजर सिंह के मुंह को रौंदते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और आरोपी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसने अपने भाई और राहगीरों की मदद से मेजर सिंह को निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मेजर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी मनजीत कौर की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed