फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road accident, health officer died

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
road accident, health officer died
ड्यूटी से वापस घर लौट रही एक्टिवा सवार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव बारना वासी 25 वर्षीय मनप्रीत पुत्री गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। मनप्रीत जिला स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर सेवारत थी। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कुरुक्षेत्र-ढांड मार्ग पर डीआईएमटी कॉलेज के निकट हुआ। बताया गया कि मनप्रीत ड्यूटी देकर वापस कुरुक्षेत्र से अपने गांव बारना लौट रही थी। जैसे ही वह डीआईएमटी कॉलेज के निकट पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कार चालक ने उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। इसी बीच मनप्रीत एक्टिवा सहित साइड में में गिर गई। मनप्रीत के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से मनप्रीत को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मनप्रीत के चचेरे भाई कर्म सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्योतिसर पुलिस चौकी से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मनप्रीत के चचेरे भाई कर्म सिंह के ब्यान दर्ज किए हैं। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed